लाइव न्यूज़ :

उन्नाव पीड़िताः चाचा-चाची को अंजाम भुगतने के साथ ही दुकान जलाने और जीने न देने की धमकी

By भाषा | Updated: December 6, 2019 19:05 IST

वर्तमान में पीड़िता के चाचा अपने परिवार के साथ गंगाघाट थाना इलाके में सीताराम कालोनी में किराए के मकान में रहकर एक छोटी सी दुकान चलाकर अपना और परिवार का पेट पाल रहे हैं। पीड़िता के चाचा के मुताबिक उसे सुबह आरोपित शिवम के फूफा ने फोन करके धमकी दी है कि दुकान जला देंगे और जीने नहीं देंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि धमकी के बारे में सूचना मिली है कि पीड़िता के एक रिश्तेदार को धमकी दी गयी है।हम उनकी सुरक्षा के लिए इंतजाम कर रहे हैं और इसमें किसी तरह की कोई ढिलाई नहीं की जाएगी।

बिहार थाना क्षेत्र में बलात्कार पीड़िता को जिंदा जलाने की जघन्‍य वारदात को अंजाम देने वाले आरोपितों की ओर से अब पीड़िता के चाचा और चाची को अंजाम भुगतने के साथ ही दुकान जलाने और जीने न देने की धमकी दी गयी है।

वर्तमान में पीड़िता के चाचा अपने परिवार के साथ गंगाघाट थाना इलाके में सीताराम कालोनी में किराए के मकान में रहकर एक छोटी सी दुकान चलाकर अपना और परिवार का पेट पाल रहे हैं। पीड़िता के चाचा के मुताबिक उसे सुबह आरोपित शिवम के फूफा ने फोन करके धमकी दी है कि दुकान जला देंगे और जीने नहीं देंगे।

उन्‍होंने बताया कि वह पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग करेंगे। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि धमकी के बारे में सूचना मिली है कि पीड़िता के एक रिश्तेदार को धमकी दी गयी है। हम उनकी सुरक्षा के लिए इंतजाम कर रहे हैं और इसमें किसी तरह की कोई ढिलाई नहीं की जाएगी।

उन्नाव बलात्कार पीड़िता को विमान से नयी दिल्ली ले जाया गया है। उसके उपचार में लगे चिकित्सकों का कहना है कि उसे जीवन रक्षक उपकरणों पर रखा गया है। दुष्कर्म पीड़िता 90 फीसदी जल गयी है। बलात्कार के दो आरोपियों सहित पांच लोगों ने पीड़िता पर पेट्रोल छिड़ककर कथित रूप से आग लगा दी थी। वह उस समय अदालत जा रही थी।

बलात्कार के दो आरोपियों में से एक को दस दिन पहले ही जमानत मिली थी। दूसरा आरोपी फरार चल रहा था । पांचों आरोपियों को वारदात के कुछ घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथदिल्लीक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया