लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेपः आपराधिक घटनाओं पर बोले योगी सरकार के मंत्री- 100% अपराध खत्म करने का आश्वासन भगवान राम भी नहीं दे पाएं होंगे  

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 5, 2019 18:14 IST

उन्नावः रेप पीड़िता को आग के हवाले करने वाले सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना बिहार थानाक्षेत्र के सिंदुपुर गांव की है। आग से 90 फीसदी झुलसी पीड़िता का इलाज लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में कराया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में गुरुवार (05 दिसंबर) को बलात्कार पीड़िता को कुछ लोगों ने जिंदा जलाने के लिए आग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। च यूपी में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर प्रदेश मंत्री ने अजीबो-गरीब बयान दिया है।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में गुरुवार (05 दिसंबर) को बलात्कार पीड़िता को कुछ लोगों ने जिंदा जलाने के लिए आग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। अस्पताल में भर्ती पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस बीच यूपी में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर प्रदेश मंत्री ने अजीबो-गरीब बयान दिया है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, 'जब समाज है तो समाज में ये कह देना कि 100 फीसदी अपराध नहीं होगा, ये आश्वासन मुझे नहीं लगता कि भगवान राम भी दे पाए होंगे। लेकिन, अपराध हुआ है तो वह जेल जाएगा और सजा मिलेगी।' हालांकि उन्नाव जिले में घटना सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह पीड़िता का सरकारी खर्च पर हरसंभव इलाज करवाएं। बता दें, घटना को अंजाम देने वाले सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना बिहार थानाक्षेत्र के सिंदुपुर गांव की है। आग से 90 फीसदी झुलसी पीड़िता का इलाज लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में कराया जा रहा है। उसकी हलात बहुत गंभीर है। 

पुलिस का कहना है कि घटना के वक्‍त पीड़िता अपने मुकदमे की पैरवी में रायबरेली जाने के लिए ट्रेन पकड़ने बैसवारा स्‍टेशन जा रही थी तभी गौरा मोड़ बिहार मौरांवा मार्ग पर आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। 

बीघापुर के क्षेत्राधिकारी गौरव त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर पांचों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सपा और कांग्रेस ने इस घटना को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशरेपup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना