लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के खिलाफ एमयू संकाय के सदस्य ने वीडियो साझा किया, महाराष्ट्र सरकार ने जबरन अवकाश पर भेजा

By भाषा | Updated: January 15, 2020 17:48 IST

पार्टी प्रवक्ता सचिन सावंत ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य ‘‘शिक्षा प्रणाली की साफ-सफाई था।’’ छात्र भारती के पदाधिकारी ने मंगलवार को बताया कि एमयू के महासचिव ने सोमवार दोपहर 11.30 बजे एक पत्र जारी कर कहा कि सोमन को जबरन छुट्टी पर भेज दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएमयू संकाय के सदस्य के खिलाफ कार्रवाई असहिष्णुता नहीं: कांग्रेस।सोमन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कलीना परिसर में धरना-प्रदर्शन भी किया था।

महाराष्ट्रकांग्रेस के नेता ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ वीडियो साझा करने के मामले में मुम्बई विश्वविद्यालय (एमयू) संकाय के सदस्य योगेश सोमन को जबरन अवकाश पर भेजा जाना असहिष्णुता नहीं है।

पार्टी प्रवक्ता सचिन सावंत ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य ‘‘शिक्षा प्रणाली की साफ-सफाई था।’’ छात्र भारती के पदाधिकारी ने मंगलवार को बताया कि एमयू के महासचिव ने सोमवार दोपहर 11.30 बजे एक पत्र जारी कर कहा कि सोमन को जबरन छुट्टी पर भेज दिया गया है।

थिएटर कला अकादमी विभाग के निदेशक सोमन ने राहुल गांधी के ‘मैं राहुल गांधी हूं, राहुल सावरकर नहीं ’ बयान की आलोचना करते हुए एक वीडियो साझा किया था। कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन एनएसयूआई और अन्य ने सोमन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कलीना परिसर में धरना-प्रदर्शन भी किया था।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने सोमन को अनिवार्य अवकाश पर भेजे जाने के कदम पर सवाल उठाते हुए कहा था कि सोमन के खिलाफ यह कार्रवाई असहिष्णुता नहीं है क्या? उन्होंने कहा, ‘‘ आरएसएस की विचारधारा और पृष्ठभूमि वाले कई अक्षम व्यक्ति शिक्षा प्रणाली में विभिन्न पदों पर विराजमान है।

सोमन के खिलाफ की गई कार्रवाई असहिष्णुता नहीं बल्कि शिक्षा प्रणाली से ऐसे तत्वों की साफ-सफाई की प्रक्रिया थी।’’ उन्होंने कहा कि सोमन ‘‘ के पास ना केवल अध्यापन का अनुभव कम है बल्कि उनके पास थिएटर की कोई डिग्री भी नहीं है।’’

सेवा नियमों का हवाला देते हुए सावंत ने कहा कि सोमन के खिलाफ कार्रवाई उचित है। इस बीच, एमयू के कुलपति अजय देशमुख ने छात्रों से कहा है कि मामले में तथ्यान्वेषी समिति का गठन किया जाएगा। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईकांग्रेसउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारराहुल गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत