लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत की कार्रवाई को अमेरिका ने बताया सही, कहा- 'हम साथ हैं'

By विनीत कुमार | Updated: February 28, 2019 10:49 IST

सूत्रों के अनुसार अजीत डोभाल ने पिछली रात अमेरिकी सचिव माइक पॉम्पियो से फोन पर बात की थी।

Open in App

पाकिस्तानी जमीन पर स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर भारतीय वायुसेना की कार्रवाई का अमेरिका ने समर्थन किया है। अमेरिका ने साफ कर दिया है कि वह भारत की ओर से आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई के पक्ष में है। रिपोर्ट्स के अनुसार यूएस ने ये समर्थन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियओ के बीच हुई बातचीत में जताया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि अजीत डोभाल ने पिछली रात माइक पॉम्पियो से फोन पर बात की थी। इस बातचीत का विस्तृत ब्यौरा हालांकि अभी सामने नहीं आ सका है। 

इससे पहले बुधवार को जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर को ब्लैकलिस्ट करने के संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव को भी अमेरिका ने समर्थन दिया था। दरअसल, यूएन के सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान स्थित आतंकी ग्रुप जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर को ब्लैकलिस्ट करने का प्रस्ताव फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका की ओर से ही पेश किया गया है।

इस प्रस्ताव के तहत तीनों देशों ने 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद से कहा है कि मौलाना मसूद अजहर पर हथियार, संपत्ति जब्त, दुनिया में कहीं भी यात्रा पर बैन लगाया जाए। इस प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि जैश ने ही कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों पर हमले करवाये।

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकअजीत डोभालअमेरिकाजैश-ए-मोहम्मदसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह