लाइव न्यूज़ :

संयुक्त किसान मोर्चा ने 25 सितंबर को ‘भारत बंद’ आहूत किया

By भाषा | Updated: August 27, 2021 17:16 IST

Open in App

केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ जारी प्रदर्शनों की अगुवाई कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने 25 सितंबर को ‘भारत बंद’ का आह्वान किये जाने की शुक्रवार को घोषणा की। एसकेएम ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य पिछले साल नवंबर से शुरू हुए किसान आंदोलन को और अधिक मजबूती और विस्तार देना है। दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एसकेएम के आशीष मित्तल ने कहा, “हम 25 सितंबर को ‘भारत बंद’ का आह्वान कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह पिछले साल इसी तारीख आयोजित इसी तरह के ‘बंद’ के बाद हो रहा है और हम उम्मीद कर रहे हैं कि यह पिछले साल की तुलना में ज्यादा सफल रहेगा, जो कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच हुआ था।” शुक्रवार को संपन्न हुए किसानों के अखिल भारतीय सम्मेलन के समन्वयक ने कहा कि दो दिवसीय कार्यक्रम सफल रहा और 22 राज्यों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जिसमें न सिर्फ कृषि संघों के बल्कि महिलाओं, मजदूरों, आदिवासियों के साथ-साथ युवाओं और विद्यार्थियों के कल्याण के लिए काम करने वाले संगठनों के सदस्य भी शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान, पिछले नौ महीनों से चल रहे किसानों के संघर्ष पर चर्चा और विचार-विमर्श हुआ, और इसने कृषि कानूनों के खिलाफ उनके आंदोलन को अखिल भारतीय आंदोलन बनाने पर ध्यान केंद्रित किया। मित्तल ने कहा, “सम्मेलन के दौरान, इस बात पर चर्चा की गई कि सरकार कैसे कॉरपोरेट समर्थक रही है और किसान समुदाय पर हमला कर रही है।” तीन विवादास्पद कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के विरोध प्रदर्शन को बृहस्पतिवार को नौ महीने पूरे हो गए। सरकार के साथ 10 दौर से अधिक की बातचीत भी दोनों पक्षों के बीच गतिरोध को तोड़ने में विफल रही है। सरकार इन कानूनों को प्रमुख कृषि सुधारों के रूप में पेश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBharat Bandh: क्या आज स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद? ट्रेड यूनियनों की आज देशव्यापी हड़ताल

भारतBharat Bandh Today: ट्रेड यूनियनों ने किया देशभर में हड़ताल का ऐलान, जानें आज क्या खुला और क्या बंद रहेगा?

कारोबारBharat Bandh tomorrow: 12 फरवरी को बैंक खुले रहेंगे या बंद? पूरी जानकारी यहाँ देखें

भारतBharat Bandh Today: भारत बंद आज, क्या बंद रहेगा और क्या खुला?, जानें 10 महत्वपूर्ण बातें

भारतBharat Bandh: 9 जुलाई को भारत बंद, 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी जा सकते हैं हड़ताल पर, जानें कल क्या खुला रहेगा, क्या बंद रहेगा?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष