लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय एमएसएमई मंत्री ने पूर्वोत्तर के उद्यमियों से उत्पादन बढ़ाने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: November 19, 2021 19:22 IST

Open in App

गुवाहाटी, 19 नवंबर केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री (एमएसएमई) नारायण टाटू राणे ने शुक्रवार को पूर्वोत्तर के उद्यमियों से उत्पादन बढ़ाने की दिशा में काम करने का आग्रह किया और कहा कि इसके लिए मंत्रालय उद्यमियों को हर संभव सहायता प्रदान करेगा।

मंत्री ने कहा कि एमएसएमई उत्पादों के उत्पादन और विपणन में वृद्धि से निर्यात बढ़ाने में मदद मिलेगी और इसलिए उद्यमियों को कड़ी मेहनत करनी चाहिए। यहां सेवा क्षेत्र के लिए विशेष क्रेडिट लिंक्ड कैपिटल सब्सिडी योजना (एससीएलसीएसएस) की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि एमएसएमई मंत्रालय उद्यमियों की सफलता की यात्रा में मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

मंत्री ने जोर देकर कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र के उद्यमियों को देश को 'आत्मनिर्भर' बनाने के दृष्टिकोण को पूरा करने की दिशा में काम करना चाहिए। राणे ने कहा कि लोगों को उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनना चाहिए जिससे क्षेत्र में बेरोजगारी को कम करने में मदद मिलेगी।

मंत्री ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उद्यमियों को भी सम्मानित किया और एनएसआईसी प्रशिक्षण केंद्र, गुवाहाटी के सफल प्रशिक्षुओं को विशिष्ट प्रमाण पत्र प्रदान किए। राणे ने बाद में कामरूप (मेट्रो) जिले के पटगांव में फ्लैटेड फैक्ट्री परिसर की आधारशिला रखी।

केंद्रीय मंत्री राज्य के दो दिवसीय दौरे पर थे और उन्होंने बृहस्पतिवार को पूर्वोत्तर एमएसएमई सम्मेलन में हितधारकों को संबोधित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी