लाइव न्यूज़ :

स्मृति का राहुल पर निशाना, नामदार लोग यहां से सांसद चुन कर जाने के बाद पांच साल लापता रहते थे

By भाषा | Updated: June 22, 2019 21:23 IST

स्मृति ने अपने दो दिवसीय अमेठी दौरे के पहले दिन एक जनसभा में राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘नामदार लोग यहां से सांसद चुन कर जाने के बाद पांच साल लापता रहते थे। अमेठी की जनता चिराग लेकर यहां से दिल्ली तक खोजती थी फिर भी नहीं मिलते थे। उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता के फैसले की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेठी के चार लाख लोगों ने कांग्रेस को वोट दिया है लेकिन ‘‘मैं विकास में कोई भेदभाव नहीं करूंगी।स्मृति ईरानी आज गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ लखनऊ से बरौलिया गांव पहुंचीं।

केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि नामदार लोग यहां से सांसद चुने जाने के बाद पांच साल लापता रहते थे और अमेठी की जनता यहां से दिल्ली तक चिराग लेकर उन्हें खोजती थी।

स्मृति ने अपने दो दिवसीय अमेठी दौरे के पहले दिन एक जनसभा में राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘नामदार लोग यहां से सांसद चुन कर जाने के बाद पांच साल लापता रहते थे। अमेठी की जनता चिराग लेकर यहां से दिल्ली तक खोजती थी फिर भी नहीं मिलते थे। उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता के फैसले की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी है।

अमेठी की जनता ने नामदारों की विदाई कर विकास को चुना है। एक सामान्य परिवार के सदस्य को अमेठी ने मौका दिया है। ‘‘पूरी ईमानदारी से सेवा करूंगी।’’ स्मृति ने कहा कि लोकतंत्र नामदारों के लिए नहीं है। इसका प्रमाण अमेठी ने दे दिया है।

अमेठी के चार लाख लोगों ने कांग्रेस को वोट दिया है लेकिन ‘‘मैं विकास में कोई भेदभाव नहीं करूंगी। जिसने वोट दिया है और जिसने नहीं दिया, सबके साथ समान भाव से काम होगा। मंत्री ने बरौलिया के भाजपा नेता सुरेंद्ग सिंह की हत्या को बहुत ही दुखदायी बताया और कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह के परिवार के साथ खडा है।

स्मृति ईरानी आज गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ लखनऊ से बरौलिया गांव पहुंचीं। दिवंगत भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह के परिजन से मुलाकात की। सिंह के अंतिम संस्कार में भी स्मृति शामिल हुई थीं । स्मृति ने तिलोई विकास खंड कार्यालय परिसर में 25 लाख रुपये की लागत से बने राजा बहादुर मोहन सिंह सभागार का लोकार्पण किया।

उन्होंने राजा विश्वनाथ शरण इंटर कालेज परिसर में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में अमेठी के विकास से जुडी योजनाओं का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अमेठी जिले में चयनित 2117 लाभार्थियों को आवास की चाभी सौंपी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की । इस मौके पर प्रदेश सरकार के मंत्री मोहसिन रजा और विधायक मयंकेशवर शरण सिंह, गरिमा सिंह एवं अन्य भाजपा नेता मौजूद थे। 

टॅग्स :अमेठीस्मार्टफोनराहुल गांधीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब