लाइव न्यूज़ :

निम्न रक्त शर्करा के कारण केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा बेहोश हुए, अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: January 3, 2021 21:20 IST

Open in App

बेंगलुरू, तीन जनवरी केंद्रीय मंत्री डी. वी. सदानंद गौड़ा रविवार को शिवमोगा से बेंगलुरु आते समय चित्रदुर्ग में निम्न रक्त शर्करा के कारण बेहोश हो गए और उन्हें यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गौड़ा (67) की हालत स्थिर है और उनका अस्पताल में इलाज जारी है।

केंद्रीय रासायनिक एवं उर्वरक मंत्री को रविवार शाम पौने पांच बजे एस्टर सीएमआई अस्पताल लाया गया।

अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि उनकी हालत स्थिर है और अगले 24 घंटे तक उन्हें निगरानी में रखा जाएगा।

अस्पताल में चिकित्सक डॉ. बृंदा ने कहा, ‘‘उनकी हालत स्थिर है, रक्त एवं अन्य चीजें सामान्य हैं। चिंता करने की कोई बात नहीं है। हम उन्हें 24 घंटे तक निगरानी में रखेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बेहोशी का कारण निम्न रक्त शर्करा था।’’

गौड़ा ने ट्वीट कर बताया कि उनकी हालत स्थिर है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कम रक्त शर्करा के कारण मैं थका हुआ था। अब मैं ठीक हूं। इको, ईसीजी सहित सभी कुछ सामान्य हैं।’’

मंत्री को पहले चित्रदुर्ग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में ‘शून्य यातायात प्रबंधन’ कर उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से यहां के एक निजी अस्पताल में लाया गया।

‘शून्य यातायात प्रबंधन’ के तहत अन्य वाहनों को अस्थायी रूप से रोक कर वीवीआईपी के काफिले को गुजारा जाता है।

गौड़ा राज्य भाजपा की एक बैठक में शामिल होने के बाद शिवमोगा से बेंगलुरू आ रहे थे।

सूत्रों ने बताया कि चित्रदुर्ग में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का अभिवादन करने के बाद वह बेहोश हो गए। वह वहां दोपहर के भोजन के लिए एक होटल में ठहरे थे।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री गौड़ा को तुरंत चित्रदुर्ग के बासावेश्वर चिकित्सा कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के बाद वह ठीक हो गए और भाजपा नेताओं तथा परिवार के सदस्यों से फोन पर बात की।

इसके बाद उन्हें बेंगलुरू के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गौड़ा के बेटे कार्तिक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘... निम्न रक्त शर्करा के कारण ऐसा हुआ... वह अब ठीक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हमने अल्लाह की मदद आते हुए देखी': भारत-पाक संघर्ष पर पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर

भारतसरकारें आती-जाती रहती हैं, धर्म हमेशा रहता है, मोहन भागवत

विश्वबांग्लादेश में दीपू चंद्र दास लिंचिंग मामले में आया चौंकाने वाला मोड़, ईशनिंदा के कोई सबूत नहीं

भारतबांग्लादेश में हिन्दू युवा के साथ हुई हिंसा के लिए बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेवार, कहा- भारत की शांति में खलल पैदा करना चाहता है

भारतUP Govt Budget 2025: योगी सरकार लायी ₹24496.98 करोड़ का अनुपूरक बजट, राज्य के बजट का आकार बढ़कर ₹8,65,079.31 करोड़ हुआ

भारत अधिक खबरें

भारतजम्मू-कश्मीर: बढ़ती सर्दी में खतरा बढ़ा, पहाड़ों से उतरते आतंकी और सीमा पार की साजिशें चिंता का कारण बनीं

भारतभाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभालने के बाद पहली बार पटना पहुंच रहे हैं नितिन नवीन, पार्टी ने की स्वागत की भव्य तैयारी

भारतVIDEO: रायबरेली में सिगरेट लेने के लिए लोको पायलट ने रोकी मालगाड़ी ट्रेन? 10 म‍िनट तक क्रॉस‍िंग पर लगा रहा जाम

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः जनता उन्नयन पार्टी का गठन, बेलडांगा और रेजीनगर सीटों से चुनाव लड़ेंगे हुमायूं कबीर

भारतदेश के अंदर 2 नमूने हैं, 1 यूपी में और दूसरा दिल्ली में...?, सीएम योगी ने किया हमला, वीडियो