राफेल सौदे पर बोले केंद्रीय मंत्री अठावले, राहुल मचा रहे हैं ज्यादा शोर

By भाषा | Published: September 30, 2018 11:02 PM2018-09-30T23:02:38+5:302018-09-30T23:02:38+5:30

अठावले ने कहा, ‘‘कांग्रेस, खासकर उसके अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल सौदे पर ज्यादा शोर मचा रहे हैं। यह दो सरकारों के बीच सौदा है। फ्रांस के राष्ट्रपति ने भी साफ किया है कि राफेल सौदा दो देशों के बीच है और इसमें कोई शामिल नहीं है।’’  मंत्री ने कहा कि गांधी इस मुद्दे पर अपनी खुद की छवि को खराब कर रहे हैं।

Union minister ramdas Athawale said on Rafale deal Rahul noise over | राफेल सौदे पर बोले केंद्रीय मंत्री अठावले, राहुल मचा रहे हैं ज्यादा शोर

राफेल सौदे पर बोले केंद्रीय मंत्री अठावले, राहुल मचा रहे हैं ज्यादा शोर

मुम्बई, 30 सितंबर: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने रविवार को कहा कि विपक्षी कांग्रेस और उसके प्रमुख राहुल गांधी ‘‘दो सरकारों के बीच हुए’’ राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर ‘‘ज्यादा शोर’’ मचा रहे हैं।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री अठावले ने यहां एक समारोह से इतर कहा कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि सौदा दो देशों के बीच था और इसमें और कोई शामिल नहीं था। मैक्रों ने हाल ही में कहा था कि राफेल सौदा ‘सरकार से सरकार’ के बीच हुआ और जब भारत तथा फ्रांस के बीच 36 लड़ाकू विमानों का अरबों डॉलर का सौदा हुआ तब वह सत्ता में नहीं थे।

अठावले ने कहा, ‘‘कांग्रेस, खासकर उसके अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल सौदे पर ज्यादा शोर मचा रहे हैं। यह दो सरकारों के बीच सौदा है। फ्रांस के राष्ट्रपति ने भी साफ किया है कि राफेल सौदा दो देशों के बीच है और इसमें कोई शामिल नहीं है।’’  मंत्री ने कहा कि गांधी इस मुद्दे पर अपनी खुद की छवि को खराब कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जब इतना बड़ा निवेश भारत में आ रहा हो तो नयी बनी रक्षा उत्पादन कंपनी से हाथ मिलाने में कोई हर्ज नहीं है। फ्रांसीसी सरकार ने भी साफ कर दिया है कि अनिल अंबानी का इस करार से कोई लेना देना नहीं है क्योंकि यह दो देशों के बीच हुआ है।’’ 

अठावले ने दावा किया कि एक राफेल विमान की कीमत 1600 करोड़ रुपये फ्रांस सरकार ने तय की थी और दोनों देशों के बीच समझौता हुआ।

Web Title: Union minister ramdas Athawale said on Rafale deal Rahul noise over

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे