मोदी सरकार में मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल बेटे पर FIR दर्ज, जानलेवा हमले का आरोप
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 19, 2019 10:17 AM2019-06-19T10:17:00+5:302019-06-19T10:17:00+5:30
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा है कि यह दुखद और अप्रत्याशित है। कानून अपना काम करेगा और इस मामले में मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।
मोदी सरकार में मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के बेटे और भतीजे पर मध्य प्रदेश में नरसिंहपुर के गोटेगांव में एफआईआर दर्ज हुई है। पटेल के बेटे-भतीजे पर जानलेवा हमले का आरोप है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा है कि यह दुखद और अप्रत्याशित है। कानून अपना काम करेगा और इस मामले में मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।
Union Minister Prahlad Patel on arrest of his son in an attempt to murder case in Narsinghpur, Madhya Pradesh: All I can say is that it is sad & unfortunate. Law will take its own course, I don't want to make any further comments. pic.twitter.com/PKMK4dyJEo
— ANI (@ANI) June 19, 2019
पुलिस ने केंद्रीय मंत्री के बेटे प्रबल पटेल और उसके छह सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी लोगों को गिरफ्तार करने के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 147, 48, 149 (दंगा करना), अपहरण (365), 294 (अपमानजनक व्यवहार) और 427 के तहत मामला दर्ज किया है।