लाइव न्यूज़ :

भारतीय रेलवे का जलवा, पीयूष गोयल और जयशंकर ने बांग्लादेश को सौंपे बड़ी लाइन के 10 रेलवे इंजन, 51 टाटा एस मिनी-ट्रक भी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2020 21:18 IST

दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 10 डीजल इंजनों को हरी झंडी दिखाई, जिन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए भारतीय रेलवे द्वारा बांग्लादेश रेलवे को सौंपा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्री एस जयशंकर और रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने बड़ी लाइन (ब्रॉड गेज) वाले इंजन को डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।बांग्लादेश की ओर से रेलमंत्री मोहम्मद नूरुल इस्लाम सुजान और विदेश मंत्री अबुल कलाम अब्दुल मोमेन ने डिजिटल माध्यम से समारोह में भाग लिया। भारत और बांग्लादेश के बीच “समय की कसौटी पर परखे गये” तथा भरोसे और सम्मान पर आधारित संबंध की गहराई को रेखांकित किया।

नई दिल्ली/ढाकाः कोरोना वायरस महामारी के बावजूद पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते मजबूत करने और द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को विस्तार देने के उद्देश्य से भारत ने सोमवार को बांग्लादेश को दस रेलवे इंजन सौंपे। विदेश मंत्री एस जयशंकर और रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने बड़ी लाइन (ब्रॉड गेज) वाले इंजन को डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

बांग्लादेश की ओर से रेलमंत्री मोहम्मद नूरुल इस्लाम सुजान और विदेश मंत्री अबुल कलाम अब्दुल मोमेन ने डिजिटल माध्यम से समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर जयशंकर ने भारत और बांग्लादेश के बीच “समय की कसौटी पर परखे गये” तथा भरोसे और सम्मान पर आधारित संबंध की गहराई को रेखांकित किया।

उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की, कि कोविड-19 के कारण दोनों देशों के बीच सहयोग में कमी नहीं आई है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्मशती के अवसर पर उन्हें ऐसे और “मील के पत्थर” स्थापित करने की आशा है।

व्यापार और संपर्क बढ़ाने की दिशा में रेलवे के क्षेत्र में सहयोग के महत्व को रेखांकित किया

गोयल ने अपने बयान में द्विपक्षीय व्यापार और संपर्क बढ़ाने की दिशा में रेलवे के क्षेत्र में सहयोग के महत्व को रेखांकित किया। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया, “भारत सरकार द्वारा दिए गए अनुदान के तहत इन इंजन को सौंपने से अक्टूबर 2019 में प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत दौरे के समय किए गए वादों को पूरा किया जा रहा है।”

वक्तव्य में कहा गया, “बांग्लादेश रेलवे की जरूरतों को देखते हुए इंजनों में भारत की ओर से तब्दीली की गई है। यह इंजन बांग्लादेश में यात्रियों की संख्या और माल में हो रही वृद्धि को मद्देनजर रखते हुए बनाए गए हैं।” अधिकारियों ने कहा कि सभी इंजन 28 साल या अधिक समय तक चल सकते हैं और इन्हें 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने लायक बनाया गया है।

बांग्लादेश ने बड़ी लाइन के दस डीजल इंजन देने के लिए सोमवार को भारत को धन्यवाद दिया। बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमेन ने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच दूरी और कम होगी तथा “चट्टान की तरह मजबूत” द्विपक्षीय सबंधों को नई ऊंचाई मिलेगी।

कोरोना वायरस महामारी के कारण डिजिटल माध्यम से आयोजित इंजन सौंपने के समारोह में विदेश मंत्री ने कहा, “इससे हमारे लोगों के बीच दूरी और कम होगी।” ढाका ट्रिब्यून अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार मोमेन ने डीजल इंजन सौंपने के लिए भारत को धन्यवाद दिया। खबर के अनुसार मोमेन ने कहा, “पिछले कुछ सालों में भारत और बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री शेख हसीना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साझेदारी का स्वर्णिम अध्याय लिखा है।”

भारत ने बांग्लादेश को सौंपे 10 डीजल रेल इंजन

भारत ने बांग्लादेश के रेलवे ढांचे को मजबूत करने के उदेश्य से उसे 10 रेल इंजन सौंपे हैं। ये इंजन बड़ी लाइन वाले हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रेल मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में इन रेल इंजनों को डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाई। इस दौरान बांग्लादेश से भी कई पदाधिकारी मौजूद थे। इन इंजनों को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के पूर्वी रेलवे के गेदे स्टेशन से रवाना किया गया और बांग्लादेश ने इसे दरशाना में हासिल किया।

पूर्वोत्तर रेलवे ने रेल परिवहन से 51 मिनी ट्रक बांग्लादेश भेजे

 पूर्वोतर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने 51 टाटा एस मिनी-ट्रक रेल परिवहन के माध्यम से बांग्लादेश भेजकर एक नया आयाम स्थापित किया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा हासिल की गई यह महत्वपूर्ण उपलब्धि नवगठित ‘बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट’ (बीडीयू) टीम के द्वारा किये गये प्रयासों का परिणाम है।

उन्होंने बताया कि अभी तक बांग्लादेश में टाटा एस मिनी ट्रक कार्गो भेजने का कार्य टाटा मोटर्स द्वारा सड़क मार्ग से किया जाता था। रेलवे जहां एक ओर संरक्षित एवं तीव्र परिवहन सुविधा उपलब्ध करा रही है तो वहीं दूसरी ओर निर्यात को भी बढ़ावा दे रही है।

उन्होंने बताया कि इस व्यापार से न केवल बांग्लादेश के साथ भारत के आर्थिक संबंध मजबूत होंगे बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। सिंह ने कहा कि भारतीय रेल न केवल टाटा मोटर्स को सुरक्षित तथा तीव्र गति की परिवहन प्रणाली उपलब्ध करा रही है बल्कि इसके साथ वह भारत सरकार के हरित अर्थव्यवस्था (ग्रीन इकोनामी) अभियान में भी सहयोग कर रही है, क्योंकि सड़़क परिवहन की तुलना में रेल परिवहन में बहुत कम कार्बन उत्सर्जन होता है।

टॅग्स :भारतीय रेलबांग्लादेशशेख हसीनानरेंद्र मोदीपीयूष गोयलजयशंकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन