लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कड़ा कदम, CBI को थमाई ठेकेदारों पर दबाव डालने वाले विधायकों और सांसदों की सूची

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 16, 2020 08:12 IST

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अपने निर्वाचन क्षेत्रों में काम कराने के लिए ठेकेदारों से फायदे की आस रखने वाले सांसदों, विधायकों से गडकरी नाराज हैं.

Open in App
ठळक मुद्देयह भी अस्पष्ट है कि जांच के बाद इन लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी.अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सीबीआई इस सूचना पर क्या प्रतिक्रिया देगी.

वेंकटेश केसरी

केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने फायदे के लिए ठेकेदारों पर दबाव डालने वाले विधायकों और सांसदों की एक सूची कार्रवाई के लिए सीबीआई निदेशक को थमा दी है. गडकरी ने इस कदम की बुधवार को पुष्टि की.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अपने निर्वाचन क्षेत्रों में काम कराने के लिए ठेकेदारों से फायदे की आस रखने वाले सांसदों, विधायकों से गडकरी नाराज हैं. एक आधिकारिक स्रोत के मुताबिक, ''यह सभी दलों में होने वाला भ्रष्टाचार है जो कामकाज की गुणवत्ता को प्रभावित कर रहा है.

इससे योजनाओं में विलंब भी हो रहा है.'' अपने कदम की पुष्टि करते हुए गडकरी ने इन नेताओं के नाम या उनके राज्यों का खुलासा करने से इंकार कर दिया. अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सीबीआई इस सूचना पर क्या प्रतिक्रिया देगी. यह भी अस्पष्ट है कि जांच के बाद इन लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी.

टॅग्स :लोकमत समाचारनितिन गडकरीसीबीआईमहाराष्ट्रमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप