लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर हुआ कथित हमला, टीएमसी ने किया इनकार

By रुस्तम राणा | Updated: June 17, 2023 18:29 IST

यह घटना साहिबगंज क्षेत्र में हुई जब केंद्रीय मंत्री प्रमाणिक ने प्रखंड विकास कार्यालय का दौरा करने का प्रयास किया जहां आगामी पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच चल रही थी।

Open in App

कोलकोता: केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर शनिवार को कथित तौर पर पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने हमला किया, जिसे सत्तारूढ़ पार्टी ने खारिज कर दिया। यह घटना साहिबगंज क्षेत्र में हुई जब प्रमाणिक ने प्रखंड विकास कार्यालय का दौरा करने का प्रयास किया जहां आगामी पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच चल रही थी।

मंत्री ने दावा किया कि वह टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा "बीडीओ कार्यालय के लिए सड़क को अवरुद्ध करने और कदाचार में लिप्त होने" की रिपोर्ट के बाद वहां गए थे। उन्होंने कहा, “जब मैंने बीडीओ कार्यालय जाने का प्रयास किया, तो मेरे काफिले पर पथराव किया गया। हम पर बम फेंके गए। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पीटा और हमारे उम्मीदवारों के कागजात नष्ट कर दिए। यह शर्मनाक है कि पुलिस महज तमाशबीन बनकर खड़ी रही।'

केंद्रीय मंत्री ने यह भी दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को सीआरपीसी की धारा 144 का हवाला देते हुए बीडीओ कार्यालय में प्रवेश करने से रोका गया, जबकि "टीएमसी कार्यकर्ताओं को कार्यालय परिसर के बाहर इकट्ठा होने दिया गया।" हालांकि, टीएमसी ने इन आरोपों को 'आधारहीन' करार दिया।

उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नामांकन पत्रों की जांच केंद्रीय बलों की उपस्थिति में की जानी चाहिए। टेलीविजन फुटेज में दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प दिखाई गई, जिसमें कहासुनी के दौरान देशी बम फेंके गए। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, टीएमसी नेता और उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने भाजपा पर "राज्य में शांतिपूर्ण माहौल को बाधित करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को उकसाने" का आरोप लगाया।

आगामी पंचायत चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने को लेकर व्यापक हिंसा में राज्य के विभिन्न हिस्सों में पांच लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव 8 जुलाई को एक ही चरण में होगा। वोटों की गिनती 11 जुलाई की जाएगी।

टॅग्स :Nisith PramanikटीएमसीTMC
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो