लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ‘बलवा’ नामक नई किताब लिखी, कहा- लिखना मेरा शौक, चाहे देर रात में हो या सवेरे

By भाषा | Updated: January 28, 2020 16:26 IST

हिंदी में लिखी गई किताब को डायमंड बुक्स ने प्रकाशित किया है। इस साल तीन उपन्यासों की सीरीज में यह पहली किताब है। इसके अलावा किताब ‘राज लीला’ और ‘साइबर सुपारी’ क्रमश: आदिवासियों के सामाजिक और राजनीतिक शोषण तथा ‘फेक न्यूज’ के विषय पर आधारित है।

Open in App
ठळक मुद्देचाहे देर रात में हो या सवेरे - अखबार पढ़ने के बाद - एक घंटा इसके लिए जरूर रखता हूं।शोरगुल या भीड़-भाड़ वाले स्थान से कभी मुझे दिक्कत नहीं होती। मैं कहीं भी लिख सकता हूं।

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने असल घटनाओं से प्रेरणा लेकर ‘बलवा’ नामक एक नयी किताब लिखी है। इसमें हास्य, रोमांस, एक्शन के साथ ही समाज को सकारात्मक संदेश भी दिया गया है।

हिंदी में लिखी गई किताब को डायमंड बुक्स ने प्रकाशित किया है। इस साल तीन उपन्यासों की सीरीज में यह पहली किताब है। इसके अलावा किताब ‘राज लीला’ और ‘साइबर सुपारी’ क्रमश: आदिवासियों के सामाजिक और राजनीतिक शोषण तथा ‘फेक न्यूज’ के विषय पर आधारित है।

नकवी ने कहा, ‘‘लिखना मेरा शौक है। चाहे देर रात में हो या सवेरे - अखबार पढ़ने के बाद - एक घंटा इसके लिए जरूर रखता हूं। छुट्टी होने पर तीन घंटे से भी ज्यादा लिखता हूं। शोरगुल या भीड़-भाड़ वाले स्थान से कभी मुझे दिक्कत नहीं होती। मैं कहीं भी लिख सकता हूं।’’

नकवी ने कहा कि वह हमेशा अपने साथ एक डायरी लेकर चलते हैं और जब भी किसी कहानी या किरदार का खयाल आता है तो इसमें उतार लेते हैं। अपनी नयी किताब के विषय के बारे में बात करते हुए नकवी ने कहा कि ‘बलवा’ में नब्बे के दशक की कथा है।

यह दो धार्मिक नेता मौलाना मुश्ताक और संकटा प्रसाद के इर्द-गिर्द घूमती है जिनकी कोशिश सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की रहती है। नकवी ने आखिरी किताब ‘वैशाली’ 2008 में लिखी थी। उन्होंने कहा कि बलवा और राजलीला पूरा करने में उन्हें तकरीबन दो साल लग गए। उन्होंने कहा कि ‘साइबर सुपारी’ को पूरा करने में एक और महीना लगेगा। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मुख्तार अब्बास नक़वीदिल्लीनरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो