लाइव न्यूज़ :

भाजपा में शामिल नहीं हुए केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, सुशील मोदी का ट्वीट-समाचार पूरी तरह से भ्रामक, जानें सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 4, 2022 19:36 IST

सुशील मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘यह समाचार पूरी तरह से भ्रामक है की आर सी पी सिंह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल हुए थे। वह सरकारी कार्यक्रम के सिलसिले में हैदराबाद आए होंगे और हवाई अड्डे पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को यहां संपन्न हुई।राज्यसभा का टिकट देने से इनकार किए जाने के बाद उनके अगले कदम के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। केंद्रीय इस्पात मंत्री और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी के रूप में स्वागत किया गया।

हैदराबादः जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह का बाजार गर्म रहा। हैदराबाद में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही थी। इस बीच केंद्रीय मंत्री किसी कार्यक्रम में भाग लेने यहां पहुंच गए। 

हवाई अड्डे पर भाजपा के कार्यकर्ता ने उनका स्वागत किया। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो गई। लोगों ने कई कमेंट किए। केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह भाजपा ज्वाइन कर लिए हैं। बाद में बीजेपी नेताओं को कहना पड़ा कि वह सरकारी कार्यक्रम में भाग लेने आए थे।

बिहार के भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘यह समाचार पूरी तरह से भ्रामक है की आर सी पी सिंह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल हुए थे। वह सरकारी कार्यक्रम के सिलसिले में हैदराबाद आए होंगे और हवाई अड्डे पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।’’ 

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के भाजपा में शामिल होने की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि वह एक सरकारी कार्यक्रम में भाग लेने हैदराबाद आए थे। भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को यहां संपन्न हुई।

जद (यू) के कोटे से मंत्री होने के बावजूद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सिंह को राज्यसभा का टिकट देने से इनकार किए जाने के बाद उनके अगले कदम के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। पार्टी के सूत्रों ने कहा कि सिंह का हैदराबाद हवाई अड्डे पर केंद्रीय इस्पात मंत्री और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी के रूप में स्वागत किया गया। सूत्र ने कहा कि सिंह अपने मंत्रालय की संसदीय समिति की बैठक में भाग लेने के लिए हैदराबाद आए थे। 

टॅग्स :जेडीयूBJPनीतीश कुमारबिहारहैदराबादतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप