केन्द्रीय मंत्री ने अनधिकृत निर्माण को बचाने के लिए किया फोन : ठाणे महापौर

By भाषा | Published: September 21, 2021 10:51 AM2021-09-21T10:51:28+5:302021-09-21T10:51:28+5:30

Union Minister called to save unauthorized construction: Thane Mayor | केन्द्रीय मंत्री ने अनधिकृत निर्माण को बचाने के लिए किया फोन : ठाणे महापौर

केन्द्रीय मंत्री ने अनधिकृत निर्माण को बचाने के लिए किया फोन : ठाणे महापौर

ठाणे (महाराष्ट्र), 21 सितंबर ठाणे के महापौर नरेश म्हास्के ने दावा किया है कि एक केन्द्रीय मंत्री ने उन्हें फोन करके, नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे एक अभियान से अनधिकृत निर्माण को बचाने को कहा। ठाणे नगर निगम (टीएमसी) की आम सभा में म्हास्के के इस खुलासे से सोमवार को हड़कंप मच गया।

म्हास्के ने केन्द्रीय मंत्री का नाम बताने से इनकार करते हुए कहा कि अवैध फेरीवालों और अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बैठक में कहा, ‘‘ एक केन्द्रीय मंत्री ने जारी अभियान से अनधिकृत निर्माण को बचाने के लिए फोन किया था।’’

टीएमसी की सहायक नगर आयुक्त कल्पिता पिंपले पिछले महीने अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान एक फेरीवाले द्वारा किए गए जानलेवा हमले में बाल-बाल बची थीं। इस घटना का विभिन्न राजनीतिक दलों ने विरोध किया था और अवैध फेरीवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Union Minister called to save unauthorized construction: Thane Mayor

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे