लाइव न्यूज़ :

लालू यादव की बेटी रोहिणी के ज्ञान पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे ने उठाया सवाल

By एस पी सिन्हा | Updated: August 20, 2022 15:36 IST

रोहिणी ने अर्जित के लिए दंगाई पुत्र जैसे शब्द तक कह दिये। इस आरोप पर मंत्री अश्विनी चौबे के पुत्र सह भाजपा नेता अर्जित चौबे ने पलटवार किया।

Open in App
ठळक मुद्देरोहिणी ने अर्जित के लिए दंगाई पुत्र जैसे शब्द तक कह दियेइस आरोप पर अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित चौबे ने पलटवार किया हैअर्जित चौबे ने रोहिणी आचार्य के ज्ञान पर उठाया सवाल

पटना: बिहार में सियासी उलटफेर के बाद अब भाजपा और राजद दोनों एक-दूसरे पर अधिक हमलावर है। भाजपा ने लालू परिवार के शासन तरीके पर हमला करना शुरू कर दिया है। वहीं अब राजद व लालू यादव की बेटी ने भाजपा नेता केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के उन तस्वीरों से हमला बोला है, जिसमें मंत्री के साथ उनके पुत्र भी दिख रहे हैं। 

इस आरोप पर अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित चौबे ने पलटवार किया है। चौबे ने रोहिणी आचार्य के ज्ञान पर सवाल उठा दिया है। दरअसल, तेज प्रताप यादव के साथ विभागीय बैठक में उनके बहनोई शैलेश के शामिल होने का मामला गर्माया तो राजद के आधिकारिक प्रवक्ता चितरंजन गगन ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की तस्वीरों को साझा किया, जिसमें उनके बेटे अर्जित चौबे एक कार्यक्रम में साथ हैं। 

लालू यादव की बेटी रोहिणी ने भी भाजपा नेता पर निशाना साधा और अश्विनी चौबे पर हमला बोला। रोहिणी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों को शेयर कर लिखा कि - ''अरे ये तो वही संस्कारी पिता चौबे का तलवार भांज बेटा है..। मंत्री पिता का बेटा मीटिंग में संस्कारी तलवार बांटने आया होगा..।'' 

रोहिणी ने अर्जित के लिए दंगाई पुत्र जैसे शब्द तक कह दिये। इस आरोप पर मंत्री अश्विनी चौबे के पुत्र सह भाजपा नेता अर्जित चौबे ने पलटवार किया। उन्होंने कहा है कि जिस प्रकार से तथ्यहीन बातों को बताकर बिहार वासियों के आंखों में धूल झोंकने का कार्य कर रहा है, उसका घोर प्रतिकार करता हूं।

साथ ही सिंगापुर में एयर कंडीशनर में बैठकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी जी एवं वन मंत्री तेजप्रताप जी की बहन रोहिणी आचार्या जी ने अपने अनर्गल पोस्ट के माध्यम से अपने अज्ञान का परिचय दे रही हैं, जिन्हें यह समझ में ही नहीं आता हो कि निजी व सरकारी कार्यक्रम में क्या अंतर होता है। 

बिहार की जनता के सामने लगातार राजद के कार्यगुजारिओं की पोल खुल रही है। इससे इनके नेता बौखला गए हैं। विदेश में रहकर ट्वीट करने से कोई ज्ञानी नहीं हो जाता है। वैसे इनके काम करने के अंदाज से यह बिहारवासियों को समझ आ गया है की।

अब सरकार का रिमोट इनके देश और विदेश में रहने वाले जीजाओं के हाथ में है। जिस प्रकार की कानून व्यवस्था पिछले एक सप्ताह से दिख रहा है ऐसा प्रतीत होता है की बिहार जंगलराज -2 की ओर अग्रसर है।

टॅग्स :आरजेडीBJPलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष