लाइव न्यूज़ :

Covid-19: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बाद केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट हुए कोरोना पॉजिटिव, हल्के लक्षण होने की दी जानकारी

By रुस्तम राणा | Updated: January 10, 2022 20:56 IST

सोमवार की शाम उन्होंने ट्विटर पर लिखा, मुझे हल्के लक्षण के साथ कोरोना हुआ है। मैंने घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया खुद को आइसोलेट करें और अपना कोरोना जांच कराएं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने खुद को घर में किया आइसोलेटसंपर्क में आए लोगों से कहा, वे अपनी कोरोना जांच कराएं

नई दिल्ली: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्हें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। भट्ट ने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। केंद्रीय मंत्री ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी। सोमवार की शाम उन्होंने ट्विटर पर लिखा, मुझे हल्के लक्षण के साथ कोरोना हुआ है। मैंने घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया खुद को आइसोलेट करें और अपना कोरोना जांच कराएं।

देश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी रक्षामंत्री ने ट्विटर पर दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, आज हल्के लक्षणों के साथ मुझे कोरोना हुआ है। मैं होम क्वारंटाइन में हूं। मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं जो हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं और वे खुद को अलग कर लें और अपना कोरोना टेस्ट कराएं।

रक्षामंत्री के इस ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की काम की थी। इससे पहले भाजपा सांसद वरुण गांधी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनमें कोरोना के गंभीर लक्षण पाए गए हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, पीलीभीत में तीन दिन रहने के दौरान मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और लक्षण काफी मजबूत दिख रहे हैं। हम अब तीसरी लहर और चुनावी कैंपेन के बीच में हैं। चुनाव आयोग को उम्मीदवारों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भी बूस्टर डोज लगाने का निर्देश देना चाहिए।

देश में पिछले 24 घंटे में 1,79,723 नए मामले दर्ज किए गए हैं। भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 35,707,727 हो गई है। इस समय देश में इसके 723,619 सक्रिय मरीज हैं। पिछले 24 घंटे में 46,569 लोग इससे ठीक हो चुके हैं। अब तक कुल 34,500,172 लोग कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 146 लोगों ने कोरोना की वजह से जान गंवाई है। अब तक देश में कुल 483,936 लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हो चुकी है।

टॅग्स :Ajay BhattRajnath SinghCorona
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष