लाइव न्यूज़ :

CAA पर बोले अमित शाह, राहुल बाबा चर्चा करने आ जाओ, नहीं पढ़ा है तो मैं इटैलियन में इसका अनुवाद भेजता हूं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2020 15:42 IST

मेरा आप सबसे करबद्ध निवेदन है कि राहुल बाबा, ममता दीदी, केजरीवाल की टोली को जवाब देने के लिए अपने मोबाइल से 88662-88662 पर मिस्ड कॉल देकर नरेन्द्र मोदी जी को नागरिकता संशोधन कानून के लिए अपना समर्थन दीजिए। मैं ममता दीदी को कहना चाहता हूं कि बंगाली भाषी शरणार्थी हिंदू, दलितों ने आपका क्या बिगाड़ा है, क्यों इनकी नागरिकता का विरोध कर रही हो?

Open in App
ठळक मुद्देममता दीदी कह रही हैं कि आपकी लाइने लग जाएंगी, आपसे प्रूफ मांगे जाएंगे।मैं बंगाल में बसे हुए सारे शरणार्थी भाइयों को कहना चाहता हूं कि आपको कोई प्रताड़ना नहीं झेलनी पड़ेगी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को स्पष्ट कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर अपने फैसले से एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी।

जोधपुर, राजस्थान में नागरिकता संशोधन कानून पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा कानून पढ़ा है, तो कहीं पर भी चर्चा करने के लिए आ जाओ। नहीं पढ़ा है तो मैं इटैलियन में इसका अनुवाद करके भेज देता हूं, उसको पढ़ लीजिए।

शाह यहां कमला नेहरू नगर में सीएए के समर्थन में पार्टी की जनजागरण सभा को संबोधित कर रहे थे। शाह ने कहा, ‘‘चाहे सारे विपक्षी संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ एकजुट हो जाएं, लेकिन भाजपा अपने इस फैसले पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी।’’

शाह ने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर सीएए को लेकर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस को वोटबैंक की राजनीति की आदत पड़ गई है, उसने इस कानून पर दुष्प्रचार किया है।’’ उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘वोटबैंक के लालच की भी हद होती है। वोटबैंक के लिए कांग्रेस ने वीर सावरकर जैसे महापुरुष का अपमान किया है।’’ 

शाह ने कहा कि भाजपा ने देशभर में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जनजागरण अभियान का आयोजन किया है। क्यों ये आयोजन करना पड़ा? क्योंकि जिस कांग्रेस को वोटबैंक की राजनीति की आदत पड़ गई है, उसने इस कानून पर दुष्प्रचार किया है।

CAA पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से हिंदू, सिख, जैन, पारसी, बौद्ध, ईसाई लोग, जो धर्म के आधार पर प्रताड़ित होकर आए हैं, उन्हें नागरिकता देने का कानून है। विपक्षी इसके खिलाफ एकजुट हो जाएं, लेकिन भाजपा इस फैसले पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी।

गृह मंत्री ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून में किसी की नागरिकता लेने का कोई प्रावधान नहीं, यह नागरिकता देने का कानून है। आज कांग्रेस, ममता दीदी, सपा, बसपा, केजरीवाल और कम्युनिस्ट सारे सीएए का विरोध कर रहे हैं। मैं इन सारी पार्टियों को चुनौती देता हूं कि कहीं पर भी चर्चा करने के लिए आ जाओ।

शाह ने कहा कि कांग्रेस को वोटबैंक की राजनीति की आदत पड़ गई है, उसने इस (संशोधित नागरिकता) कानून पर दुष्प्रचार किया है। अशोक गहलोत साहब हमने कुछ नया नहीं किया है, आपके घोषणा पत्र के एक प्वाइंट पर अमल किया है और आप विरोध कर रहे हो। ये सब बाद में कर लीजिए, कोटा में जो बच्चे हर रोज मर रहे हैं, उसकी चिंता कर लीजिए, माताओं की हाय लगेगी और दिल्ली के दरबार में ज्यादा मत झुकिए।

विपक्ष के लोग देश को गुमराह कर रहे हैं कि इससे भारत के मुसलमानों की नागरिकता चली जाएगी, लेकिन मैं आप सबको आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये क़ानून नागरिकता देने का है, किसी की नागरिकता छीनने का नहीं। कांग्रेस पार्टी गुमराह कर रही है, वो कह रही है कि ये कानून धर्म के आधार पर भेदभाव करेगा। किसी भी धर्म को हमने बाकी नहीं रखा है, इन 3 देशों जो minority है चाहे वो हिन्दू हो, सिख हो, जैन, बौद्ध, पारसी या ईसाई हो इन सभी को हम नागरिकता दे रहे हैं।

वीर सावरकर जैसे इस देश के महान सपूत और बलिदानी का भी कांग्रेस पार्टी विरोध कर रही है। कांग्रेसियों शर्म करो-शर्म करो। वोटबैंक के लालच की भी हद होती है। वोटबैंक के लिए कांग्रेस ने वीर सावरकर जैसे महापुरुष का अपमान किया है।

 मेरा आप सबसे करबद्ध निवेदन है कि राहुल बाबा, ममता दीदी, केजरीवाल की टोली को जवाब देने के लिए अपने मोबाइल से 88662-88662 पर मिस्ड कॉल देकर नरेन्द्र मोदी जी को नागरिकता संशोधन कानून के लिए अपना समर्थन दीजिए। मैं ममता दीदी को कहना चाहता हूं कि बंगाली भाषी शरणार्थी हिंदू, दलितों ने आपका क्या बिगाड़ा है, क्यों इनकी नागरिकता का विरोध कर रही हो?

ममता दीदी कह रही हैं कि आपकी लाइने लग जाएंगी, आपसे प्रूफ मांगे जाएंगे। मैं बंगाल में बसे हुए सारे शरणार्थी भाइयों को कहना चाहता हूं कि आपको कोई प्रताड़ना नहीं झेलनी पड़ेगी, आपको सम्मान के साथ नागरिकता दी जाएगी। दीदी से डरने की जरूरत नहीं है।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टअमित शाहमोदी सरकारराजस्थानराहुल गांधीअशोक गहलोतममता बनर्जीसीताराम येचुरीकोलकातापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे