लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने केरल में कोविड-19 की रोकथाम के लिये उठाये गये कदमों की सराहना की

By भाषा | Updated: August 16, 2021 18:04 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, 16 अगस्त केरल में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिये केंद्रीय दल के साथ यहां पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने प्रदेश की वाम दल सरकार की ओर से कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिये उठाये गये के कदमों की सराहना की ।

प्रदेश सरकार के जनसंपर्क विभाग ने बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन एवं स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के साथ मुलाकात के बाद मांडविया ने कहा कि यहां स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली शानदार है और केरल के लिये और अधिक टीकों की उपलब्धता का आश्वासन दिया ।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश में टीकों के बहुत कम नुकसान की सराहना की और कहा कि खुराक देने में प्रदेश ने एक उदाहरण पेश किया है।

बयान में कहा गया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने भी कहा कि टीकाकरण में केरल राष्ट्रीय औसत से आगे है और मृत्यु दर यहां कम है ।

मांडविया और केंद्रीय दल ने ऐसे समय केरल का दौरा किया है जब देश भर में आने वाले नये संक्रमितों की संख्या का आधे से अधिक केरल से आ रहे हैं ।

केरल में रविवार को कोविड-19 के 18,582 नये मरीज सामने आये जो देश भर में आये कुल संख्या का आधे से अधिक है । देश में रविवार को संक्रमण के कुल 32,937 नये मामले सामने आये ।

रविवार को प्रदेश में जांच संक्रमण दर 15.11 फीसदी था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब