लाइव न्यूज़ :

पूसा बायोडीकंपोजर पर मुलाकात के लिये केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने अब तक समय नहीं दिया: राय

By भाषा | Updated: September 20, 2021 19:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के आसपास के राज्यों में प्रदूषण और पूसा बायोडीकंपोजर के इस्तेमाल से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने उन्हें अब तक मुलाकात का समय नहीं दिया है।

पूसा संस्थान द्वारा तैयार किया गया बायोडीकंपोजर पराली को खाद में बदलने वाला एक माइक्रोबियल घोल है जिसके इस्तेमाल से दिल्ली और आस-पास के राज्यों में प्रदूषण पर कुछ अंकुश लगाया जा सकता है।

दिल्ली सरकार राज्यों को फसल अवशेषों को डीकंपोज करने और पराली जलाने से रोकने के लिए इस घोल का इस्तेमाल करने का निर्देश देने के लिये केंद्र पर दबाब बना रही है। अक्टूबर-नवंबर में राजधानी में वायु प्रदूषण के उच्च स्तर के प्रमुख कारणों में से एक खेतों में पराली जलाना है।

राय ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘इस संबंध में हमने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात का वक्त मांगा था, लेकिन अब तक हम लोगों को समय नहीं मिला है। अगर सरकार (केंद्र) तत्परता से कार्रवाई नहीं करेगी तो अन्य राज्यों में पूसा बायोडीकंपोजर के इस्तेमाल की तैयारी करना बहुत मुश्किल होगा।’’

उन्होंने कहा कि बायोडीकंपोजर और पराली जलाये जाने पर तत्काल एक बैठक बुलाने की आवश्यकता है ताकि अन्य राज्यों में इस माइक्रोबियल घोल का इस्तेमाल करने के लिए एक तंत्र विकसित किया जा सके क्योंकि अब भी समय बाकी है।

मंत्री ने कहा, ‘‘पराली जलाने की शुरूआत पंजाब और हरियाणा में होती है लेकिन इससे सबसे अधिक दिल्ली प्रभावित होती है। क्योंकि इसकी भौगोलिक स्थिति ही ऐसी है। इसलिये, अगर उन राज्यों की ओर से कोशिश नहीं की जाती है तो इसका प्रभाव राजधानी पर ही होगा ।’’

राय ने कहा कि दिल्ली सरकार 24 सितंबर से बायोडीकंपोजर का इस्तेमाल करना शुरू करेगी और पांच अक्टूबर से इसका छिड़काव किया जाएगा। बायोडीकंपोजर के छिड़काव से पराली जलाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

उन्होंने कहा कि पिछले साल के विपरीत, इस बार घोल का उपयोग बासमती चावल के खेतों में भी फसल अवशेषों को नष्ट करने के लिए किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह