लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने पद से इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: July 7, 2021 14:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए बुधवार के अपने पद इस्तीफा दे दिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी ।

निशंक 21 अप्रैल को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे । ठीक होने के बाद उन्हें दोबारा जून में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के मद्देनजर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान (एम्स) में भर्ती होना पड़ा था ।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री निशंक ने साल 2019 में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया था । उनका इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब आज शाम छह बजे मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार होने वाला है ।

शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

महाराष्ट्र के अकोला संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले धोत्रे संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक राज्य मंत्री का प्रभार भी संभाल रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब