लाइव न्यूज़ :

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला- दिल्ली की अवैध कॉलोनियां होंगी नियमित, BSNL-MTNL के विलय को भी मंजूरी

By विनीत कुमार | Updated: October 23, 2019 16:56 IST

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस बार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। जावड़ेकर ने कहा, 'कैबिनेट ने दिल्ली कीअनियमित कॉलोनियों में रहने वाले 40 लाख लोगों को मालिकाना हक देने के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया है।'

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की अनियमित कॉलोनियां को नियमित करने का केंद्र सरकार का फैसलादिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा फैसला

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने दीवाली से ठीक पहले दिल्ली के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने दिल्ली की अवैध कॉलोनियों को नियमित करने का फैसला लिया है। केंद्र सरकार की बुधवार को कैबिनेट की बैठक में ये अहम फैसला लिया गया। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस बार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। इस फैसले से 40 लाख लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

साथ ही सरकार ने ईंधन के खुदरा कारोबार को गैर-पेट्रोलियम कंपनियों के लिए भी खोलने का फैसला किया है। सरकार ने ये भी साफ कर दिया कि BSNL-MTNL को फिलहाल बंद करने का कोई इरादा नहीं है। जावड़ेकर ने कहा, 'कैबिनेट ने दिल्ली की अनियमित कॉलोनियों में रहने वाले 40 लाख लोगों को मालिकाना हक देने के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया है।'

माना जा रहा है कि दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। इस लिहाज से भी ये फैसला अहम साबित हो सकता है। जावड़ेकर ने बताया कि अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के संबंध में संसद के अगले सत्र में एक विधेयक पेश किया जाएगा।

दिल्ली में 1797 अवैध कॉलोनी हैं। हालांकि, इनमें तीन कॉलोनियां नियमित नहीं होंगी। इसमें सैनिक फार्म, महेंद्रू इन्क्लेव और अनंतराम डेयरी शामिल हैं। शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यह एक दूरदर्शी और अभूतपूर्व निर्णय है जिसमें स्वामित्व का अधिकार दिया जा रहा है, चाहे जमीन निजी हो या सरकारी। 

BSNL और MTNL बंद नहीं होंगे

इस कैबिनेट बैठक में ये भी फैसला लिया गया कि बीएसएनएल या एमटीएनएल को बंद नहीं किया जाएगा। इनके पुनरुद्धार को मंजूरी मिल गई है। रविशंकर प्रसाद ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि BSNL और MTNL के विलय को भी सैद्धांतिक मंजूरी कैबिनेट की बैठक में दी गई। रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'एमटीएनएल, बीएसएनएल को न तो बंद किया जा रहा है और न ही विनिवेश किया जा रहा है।'

रविशंकर प्रसाद ने ये भी कहा कि बीएसएनएल, एमटीएनएल को पटरी पर लाने के लिये 15,000 करोड़ रुपये के सरकारी बांड, 38,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के मौद्रीकरण और कर्मचारियों के लिये स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना लायी जाएगी। दूरसंचार मंत्री के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनियों के पुनरुद्धार के लिये एमटीएनएल का बीएसएनएल में विलय किया जायेगा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदिल्लीप्रकाश जावड़ेकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?