लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 5 जुलाई को पेश करेंगी पूर्ण बजट, 17 जून से 26 जुलाई तक चलेगा संसद सत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2019 20:19 IST

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि लोकसभा के स्पीकर का चयन 19 जून को हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेनका गांधी लोकसभा स्पीकर हो सकती हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, किसानों को हर साल 3000 रुपये की पेंशन, 60 साल पूरे होने पर 3000 रुपया मासिक पेंशन प्राप्ति होगी। सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- पशुओं का टीकाकरण कराएगी केंद्र सरकार।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली नई कैबिनेट ने अपना काम शुरू कर दिया है। कैबिनेट बैठक के बाद सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जानकारी दी है कि 5 जुलाई को सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी। 17 जून से 26 जुलाई तक संसद का सत्र चलेगा। वित्त वर्ष 2019-20 के लिए अंतरिम बजट तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने एक फरवरी 2019 को पेश किया था।

निर्मला सीतारमण 5 जुलाई को  पूर्ण बजट पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण उन महिला नेताओं में से एक हैं जो देश की पहली महिला रक्षा मंत्री बनी हैं। हालांकि उनसे पहले तात्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पीएम पद के साथ-साथ वित्त मंत्री का कार्यभार संभाला था। 

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि लोकसभा के स्पीकर का चयन 19 जून को हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेनका गांधी लोकसभा स्पीकर हो सकती हैं। 30 मई को राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी सहित कुल 57 मंत्रियों ने शपथ ली थी। जिसमें 24 कैबिनेट 9 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 24 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली थी। अमित शाह को गृह मंत्री बनाया गया है। निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय की विभाग सौंपा गया है। राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री बनाया गया। नितिन गडकरी को सड़क एवं परिवह मंत्री बनाया गया है। 

मोदी सरकार की नई कैबिनेट की पहली बैठक के बाद लिए गए ये अहम फैसले 

- केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, किसानों को हर साल 3000 रुपये की पेंशन, 60 साल पूरे होने पर 3000 रुपया मासिक पेंशन प्राप्ति होगी। 

- सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- पशुओं का टीकाकरण कराएगी केंद्र सरकार।  

- प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस वार्ता में बताया छोटे व्यापारियों के लिए मोदी सरकार की पेंशन योजना भी है। 

- पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यभार संभालने के बाद पहले फैसले के रूप में 'पीएम स्कॉलरशिप स्कीम' में बड़े बदलाव को मंजूरी दी है। छात्रवृत्ति के तहत लड़कों को मिलने वाली स्कॉलरशिप को 2000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया है और लड़कियों को मिलने वाली स्कॉलरशिप को 2250 रुपये से बढ़कार 3000 रुपये कर दी गई है।

टॅग्स :बजट 2019बजटप्रकाश जावड़ेकरमोदी सरकारसंसद बजट सत्रनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह