लाइव न्यूज़ :

मुंबई से जौनपुर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में अनजान महिलाओं ने कराई गर्भवती की डिलीवरी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: May 27, 2020 17:32 IST

मुंबई से जौनपुर जा रही एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन में अनजान महिलाओं ने एक गर्भवती की डिलीवरी करवाई।

Open in App
ठळक मुद्देदीपक रामजगत जायसवाल अपनी गर्भवती पत्नी रागिनी को लेकर जौनपुर जा रहे थे। ऐसे में उन दोनों को उम्मीद नहीं थी कि रागिनी को बीच रास्ते में ही प्रसव पीड़ा होने लगेगी।

भोपाल: कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से देश में गंभीर स्थिति पैदा हो चुकी है। इस बीच श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मुंबई से जौनपुर जा रही एक गर्भवती महिला की अनजान महिलाओं ने ट्रेन में डिलीवरी करवाई। दरअसल, कोरोना वायरस के कारण देश में 31 मई तक लागू हुए लॉकडाउन के बीच एक महिला को खंडवा इटारसी के बीच प्रसव पीड़ा हुई। 

ऐसे में वहां डॉक्टर की कमी होने के कारण अनजान महिलाओं को ट्रेन में ही डिलीवरी करवानी पड़ी। दीपक रामजगत जायसवाल अपनी गर्भवती पत्नी रागिनी को लेकर जौनपुर जा रहे थे। ऐसे में उन दोनों को उम्मीद नहीं थी कि रागिनी को बीच रास्ते में ही प्रसव पीड़ा होने लगेगी। मंगलवार सुबह ट्रेन खंडवा से गुजर रही थी कि तभी रागिनी को अचानक से प्रसव पीड़ा होने लगी। रागिनी को दर्द में देखकर कई महिलाएं मदद के लिए सामने आ गईं। ऐसे में अनजान महिलाओं की मदद से रागिनी ने चलती ट्रेन में ही स्वस्थ्य बेटी ने जन्म दिया है। 

बता दें कि कोरोना वायरस ने पूरे देश को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि बीते 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 6,387 नए मामले सामने आए और संक्रमण से 170 लोगों की मौत हुई। इसके साथ देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1,51,767 पर पहुंच गए तथा संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 4,337 हो गई। मंत्रालय के बुलेटिन के मुताबिक 83,004 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि 64,425 लोग स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘करीब 42.45 प्रतिशत मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।’’

टॅग्स :श्रमिक स्पेशल ट्रेनमुंबईजौनपुरप्रेगनेंसी टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप