लाइव न्यूज़ :

बलात्कार के मामले को शिवसेना के मुखपत्र में 'जौनपुर पैटर्न' लिखना दुर्भाग्यपूर्ण : कृपाशंकर

By भाषा | Updated: September 17, 2021 16:49 IST

Open in App

जौनपुर (उत्तर प्रदेश), 17 सितंबर महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने मुंबई के साकीनाका क्षेत्र में हाल में हुई बलात्कार की एक घटना को लेकर शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में 'जौनपुर पैटर्न' लिखे जाने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले कृपाशंकर सिंह ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि शिवसेना के मुखपत्र सामना के सोमवार के अंक में मुंबई के साकीनाका इलाके में 10 सितंबर को हुई बलात्कार की घटना का जिक्र करते हुए ‘जौनपुर पैटर्न’ लिखा गया है, क्योंकि वारदात का आरोपी जौनपुर जिले का रहने वाला है ।

सिंह ने कहा कि पैटर्न शब्द का उपयोग विकास के मॉडल में या अच्छे कार्यों में किया जाता है। एक आपराधिक कृत्य में जौनपुर जनपद के गौरवपूर्ण नाम का जिक्र गलत तरीके से किया जाना निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि जौनपुर का गौरवशाली इतिहास है और पूरे देश में इस जिले के सैकड़ों अधिकारी उच्च पदों पर सेवा दे रहे हैं। सिंह ने कहा कि इस जिले की एक ही गांव के रहने वाले 21 लोग आजादी के संघर्ष में शहीद हुए थे। भाजपा नेता ने कहा कि जौनपुर के लाखों लोग उद्योग के जरिए महाराष्ट्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं, ऐसे में जौनपुर को अपराध की एक घटना में पैटर्न बता कर निंदनीय कार्य किया गया।

गौरतलब है कि मुंबई के साकीनाका इलाके में 10 सितंबर को दुष्कर्म पीड़िता की मौत के मामले को लेकर शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में सोमवार को छपे अंक में ‘जौनपुर पैटर्न’ लिखा गया है। मामले का मुख्य आरोपी जौनपुर का रहने वाला है और इसे लेकर शिवसेना ने यह टिप्पणी की है, जिसे लेकर सियासत शुरू हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता