लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा के बाद यहां गिरी निर्माणाधीन इमारत, 17 लोगों की स्थिति गंभीर 

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 21, 2018 23:38 IST

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन एवं बचाव कर्मी ने 17 लोगों को वहां से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है।

Open in App

चेन्नई , 21 जुलाई: यहां एक इमारत को बनाने में अस्थायी तौर पर सहायता देने वाले ढांचा गिर जाने से कम से कम 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह अस्थायी ढांचा ज्यादा वजन होने की वजह से गिरा और इसमें कुछ श्रमिक फंस गए। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन एवं बचाव कर्मी ने 17 लोगों को वहां से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है। खबरों के मुताबिक घायल श्रमिकों में दूसरे राज्यों से यहां काम करने के लिए गए व्यक्ति हो सकते हैं।  वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया है। खबरों के मुताबिक मलबे में से 23 लोगों को निकाला जा चुका है। 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी में मंगलवार( 17 जुलाई) रात चार मंजिला और निर्माणाधीन छह मंजिला इमारत अचानक गिर पड़ी। चार मंजिला इमारत में कई परिवार रहते थे, जबकि निर्माणाधीन छह मंजिला इमारत में कई मजदूर रहते थे। घटना में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

... तो इस वजह से अचानक धराशायी हो गई ग्रेटर नोएडा की दो इमारतें

सीएम योगी ने मृतकों के लिए 2 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है। साथ ही दुर्घटना में घायलों के लिए भी 50 हजार का ऐलान किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 18 अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है। जिसमें ठेकेदारों, उप-ठेकेदारों, बिल्डरों, संपत्ति डीलरों और वास्तुकार शामिल है। 

(भाषा इनपुट)

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :चेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

क्राइम अलर्टChennai: महिलाओं के पास पेशाब करने पर शराबी की पिटाई, उसे बचाने की कोशिश में दोस्त मारा गया

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

कारोबारLPG Crisis Impact In India: बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और अन्य शहरों में एलपीजी की भारी कमी, 1000 होटल प्रभावित?, एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में कमी से रेस्तरां?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए