लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु : निर्माणाधीन इमारत गिरी- 1 की मौत, कई लोग घायल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 11, 2018 06:15 IST

बेंगलुरु के त्यागराज नगर एरिया में एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक गिर गई। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। जबकि कुछ लोग घायल हो गए।

Open in App

 बेंगलुरु के त्यागराज नगर एरिया में  एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक गिर गई। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। जबकि कुछ लोग घायल हो गए। इतना ही नहीं अचानक इमारत गिरने से कुछ लोग इसमें दब भी गए।खबर के अनुसार डॉग स्क्वायड और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को बचाने में जुट गई थी। इमारत के गिरते ही वहां हड़कंप मच गया था।

 वहीं,कुछ समय तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में उन्होंने कई लोगों को बचाया। विभागीय अधिकारी के मुताबिक एक व्यक्ति की हादसे में मौत हो गई है, जबकि कुछ लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है ल मौके पर पुलिस ने बेरिकेडिंग लोगों को पास जाने से रोक दिया है।

हादसे के संबंध में बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका के एक अधिकारी का कहना है कि ऐसा लगता है कि जो इमारत गिरी है, उसमें किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन नहीं हुई है। हालांकि बताया जा रहा है कि संपत्ति के मालिक ने कुछ दिन पहले ही इमारत के नींव के खंभे के करीब खुदाई शुरू करवाई थी, जिससे यह हादसा हुआ।

अधिकारी ने कहा कि इमारत के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। बता दें कि निर्माणाधीन इमारत गिरने का यह कोई पहला मामला नहीं है. बल्कि, इससे पहले भी कई इमारतें जमींदोज हो चुकी हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए