लाइव न्यूज़ :

भाजपा-शिअद में अटूट गठबंधन, 2022 में एक साथ लड़ेंगे पंजाब विधानसभा चुनावः सुखबीर

By भाषा | Updated: January 27, 2020 15:19 IST

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने 26 जनवरी को मुफ्त स्मार्टफोन देने के अपने चुनावी वादे पर नहीं खरा उतरने को लेकर कांग्रेस नीत पंजाब सरकार पर प्रहार करते हुए कहा, ‘‘मैं आपको बताना चाहता हूं कि वह (कांग्रेस नीत सरकार) (लोगों को) कुछ भी नहीं देगी। वह तो बस, तारीखें दे रही है। पंजाब के लोग दो साल बाद बोरिया बिस्तर समेटकर उसे भेज देंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस महानिदेशक का पंजाब पुलिस पर कोई नियंत्रण नहीं है।निचले रैंक के अधिकारी-- डीएसपी और एसएचओ कांग्रेस नेताओं के इशारे पर काम कर रहे हैं।

भाजपा के दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले अपने बलबूते पर लड़ने के फैसले के कुछ दिन बाद शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को संकेत दिया कि पंजाब में उसका पार्टी के साथ गठबंधन बना हुआ है।

जब अमृतसर में संवाददाताओं ने बादल से पूछा कि क्या शिअद और भाजपा 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव अलग अलग लड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि ‘ऐसी खबरें बस मीडिया में हैं और वह पिछले 20 दिनों से ऐसी खबरें सुनते आ रहे हैं।’ बादल ने 26 जनवरी को मुफ्त स्मार्टफोन देने के अपने चुनावी वादे पर नहीं खरा उतरने को लेकर कांग्रेस नीत पंजाब सरकार पर प्रहार करते हुए कहा, ‘‘मैं आपको बताना चाहता हूं कि वह (कांग्रेस नीत सरकार) (लोगों को) कुछ भी नहीं देगी। वह तो बस, तारीखें दे रही है। पंजाब के लोग दो साल बाद बोरिया बिस्तर समेटकर उसे भेज देंगे।’’

शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने रविवार को पटियाला में कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि 31मार्च से पहले युवाओं को मुफ्त स्मार्टफोन दे दिये जायेंगे। बादल ने आरोप लगाया कि पंजाब में कांग्रेस के मंत्रियों के कथित ‘संरक्षण’ में बालू खनन माफिया ‘फल-फूल’ रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ पुलिस महानिदेशक का पंजाब पुलिस पर कोई नियंत्रण नहीं है जबकि निचले रैंक के अधिकारी-- डीएसपी और एसएचओ कांग्रेस नेताओं के इशारे पर काम कर रहे हैं। मैं आपको कई मामलों का ब्योरा दे सकता हूं जिनमें कांग्रेस नेताओं ने नशीली दवाओं के आपूर्तिकर्ताओं को छुड़वाया।’’

सीएए के मुद्दे पर बादल ने कहा कि उनकी पार्टी इस कानून के पक्ष में है इसलिए उसने उसके पक्ष में वोट दिया लेकिन साथ ही वह यह भी चहती है कि मुसलमानों को भी उसमें शामिल किया जाए। जब भाजपा ने शिअद से इस कानून पर अपना रुख बदलने को कहा था तब उसने ऐलान किया था कि वह आगामी दिल्ली चुनाव नहीं लड़ेगा।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पंजाबअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो