लाइव न्यूज़ :

Umesh Pal Murder Case: अतीक अहमद के गुर्गे और आरोपी नफीस बिरयानी की अस्पताल में हुई मौत

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 18, 2023 13:36 IST

प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी मोहम्मद नफीस उर्फ ​​नफीस बिरयानी की सोमवार को प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी मोहम्मद नफीस उर्फ ​​नफीस बिरयानी की हुई मौैतनफीस बिरयानी की मौत उपचार के दौरान प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल में हुई मौत नैनी जेल प्रशासन ने नफीस की तबियत खराब होने पर उसे एसआरएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया था

प्रयागराज:उत्तर प्रदेश की राजनीति और शासन में हड़कंप मचाने वाले प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में एक बड़ा अपडेट आ रहा है। इस हत्याकांड के आरोपी और मामले में मारे गये आरोपी अतीक अहमद के खास गुर्गे मोहम्मद नफीस उर्फ ​​नफीस बिरयानी की सोमवार को प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।

इस संबंध में यूपी पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 52 साल के आरोपी नफीस बिरयानी की तबियत नैनी सेंट्रल जेल में खराब होने के बाद जेल प्रशासन ने उसे एसआरएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस ने कहा कि उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी ​​नफीस बिरयानी को पिछले महीने पुलिस मुठभेड़ के दौरान बाएं पैर में गोली लगी थी। पकड़ में आने के बाद पुलिस ने उसका बेहतर उपचार कराया और ठीक होने के बाद उसे कोर्ट की मंजूरी से नैनी सेंट्रल जेल में ले जाया गया, जहां वो बंद था।

नफीस की मौते के बाद नैनी सेंट्रल जेल के अधीक्षक रंग बहादुर पटेल ने कहा, “नफीस ने जेल में सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की। उसके बाद जेल के डॉक्टर ने उसका उपचार किया। उसके बाद हालात में सुधार न देखते हुए जेल के डॉक्टर ने उसे बाहर के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया।"

जेल अधीक्षक रंग बहादुर पटेट ने आगे कहा, "जेल प्रशासन ने डॉक्टर की सलाह पर उसे प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में ले गये। इलाज के दौरान नफीस की मौत हो गई। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा।”

टॅग्स :अतीक अहमदप्रयागराजउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील