लाइव न्यूज़ :

उमा भारती के विधायक भतीजे की SUV की चपेट में आने से 3 की मौत, MLA का दावा- मेरी गाड़ी से नहीं हुआ हादसा

By भाषा | Updated: October 7, 2019 20:43 IST

बीजेपी विधायक राहुल सिंह लोधी ने दावा किया है कि यह हादसा उनकी गाड़ी से नहीं हुआ है। विधायक के अनुसार जब यह हादसा हुआ, उस वक्त वे घटनास्थल से करीब 20 किलोमीटर दूर अपने विधानसभा क्षेत्र के फुटेर गांव में थे।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी विधायक राहुल सिंह लोधी की कथित एसयूवी की चपेट में आने से 3 मोटरसाइकिल सवार की मौतविधायक लोधी पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती के भतीजे हैंविधायक का दावा- मेरी गाड़ी से हादसा नहीं हुआ, पुलिस कर रही है मामले की जांच

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर टीकमगढ़-छतरपुर मार्ग पर पपावनी के पास सोमवार को भाजपा विधायक राहुल सिंह लोधी की कथित एसयूवी की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई। लोधी टीकमगढ़ जिले की खरगापुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं और वह पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती के भतीजे हैं।

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना आज अपराह्न करीब तीन बजे हुई और जिस एसयूवी से यह हादसा हुआ, वह कथित तौर पर भाजपा विधायक राहुल सिंह लोधी की थी। हालांकि, विधायक लोधी ने दावा किया है कि उनकी एसयूवी से यह हादसा नहीं हुआ है।

टीकमगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बताया कि मृतकों की पहचान बृजेन्द्र अहिरवार (25) और रवि अहिरवार (23) के रूप में हुई है। इन दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों टीकमगढ़ जिले के निवासी थे। वहीं, इस हादसे में एक और व्यक्ति मदन की मौत उपचार के दौरान हुई।

सुजानिया ने बताया कि हादसे के वक्त ये तीनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर टीकमगढ़ से बलदेवगढ़ की ओर जा रहे थे, जबकि एसयूवी विपरीत दिशा से आ रही थी। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विधायक राहुल सिंह लोधी की एसयूवी ने ही मोटरसाइकिल को टक्कर मारी थी। सुजानिया ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि घटना के वक्त विधायक अपने वाहन में थे या नहीं।

विधायक का दावा, मेरी एसयूवी से हादसा नहीं हुआ

वहीं, विधायक लोधी ने दावा किया, 'मेरी एसयूवी से यह हादसा नहीं हुआ है। जब यह हादसा हुआ, उस वक्त मैं घटनास्थल से करीब 20 किलोमीटर दूर अपने विधानसभा क्षेत्र के फुटेर गांव में था। मेरे चालक ने गांव जाते वक्त मार्ग पर गुजरते हुए इस हादसे को घटित होते हुए देखा था।।' 

उन्होंने दावा किया, 'मेरा चालक मुझे फुटेर गांव में लेने आ रहा था। मेरे चालक ने इस हादसे के बारे में स्थानीय पुलिस को सूचना भी दी थी।' 

सूत्रों के अनुसार मामले की जानकारी होते ही सैकड़ों ग्रामीण दोनों मृतकों के शवों को लेकर घटना के विरोध और विधायक राहुल सिंह लोधी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर घटनास्थल पर धरने पर बैठ गये, जिससे पिछले तीन घंटे से टीकमगढ़-छतरपुर मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया है।

टॅग्स :उमा भारतीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों