लाइव न्यूज़ :

ULFA- Government Signed 2023: उल्फा और केंद्र सरकार में शांति समझौते पर हस्ताक्षर, शाह ने कहा- असम और पूरे उत्तर-पूर्व ने हिंसा झेली, 10000 लोगों को जान गंवानी पड़ी, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 29, 2023 18:15 IST

ULFA- Government Signed 2023: उग्रवादी समूह उल्फा के वार्ता समर्थक गुट ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में केंद्र, असम सरकार के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने कहा कि लंबे समय तक असम और पूरे उत्तर-पूर्व ने हिंसा झेली है।असम के सभी हथियारी गुटों की बात को यहीं समाप्त करने में हमें सफलता मिल गई है।आज असम के लिए एक ऐतिहासिक दिन है।

ULFA- Government Signed 2023: यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (ULFA) के वार्ता समर्थक गुट ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में केंद्र और असम सरकार के साथ त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लंबे समय तक असम और पूरे उत्तर-पूर्व ने हिंसा झेली है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ही उग्रवाद, हिंसा और विवाद मुक्त उत्तर-पूर्व भारत की कल्पना लेकर गृह मंत्रालय चलता रहा है... भारत सरकार, असम सरकार और ULFA के बीच जो समझौता हुआ है, इससे असम के सभी हथियारी गुटों की बात को यहीं समाप्त करने में हमें सफलता मिल गई है।

ये असम और उत्तर-पूर्वी राज्यों की शांति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।" असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कहा, "आज असम के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में असम की शांति प्रक्रिया निरंतर जारी है।"ट

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि असम लंबे समय तक उल्फा की हिंसा से त्रस्त रहा, वर्ष 1979 से अब तक 10,000 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।असम के लोगों के लिए बहुत बड़ा दिन, उल्फा ने सरकार के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

अमित शाह ने शांति समझौते के बाद कहा कि असम का सबसे पुराना उग्रवादी संगठन उल्फा हिंसा छोड़ने और संगठन को भंग करने पर सहमत हो गया। उल्फा के साथ समझौते के तहत असम को दिया जाएगा बड़ा विकास पैकेज; समझौते को पूरी तरह से लागू किया जाए।

टॅग्स :असमअमित शाहहेमंत विश्व शर्मामणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अमित शाह ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन का आधार तैयार करने के लिए SIR का इस्तेमाल किया', ममता बनर्जी ने लगाया आरोप

भारतनूरा कुश्ती या भड़ास निकालने का सही समय, महायुति में मारामारी

भारतअसमः एक से ज्यादा शादी किया तो जुर्म?, मुख्यमंत्री हिमंत ने कहा- धर्म से परे और इस्लाम के खिलाफ नहीं?, जानें क्या है कानून

भारतगृह मंत्री अमित शाह से मिले सम्राट चौधरी, और अधिक मजबूती से काम करेगी NDA सरकार

विश्वआबादी बढ़ाने का ये भी एक नायाब तरीका?

भारत अधिक खबरें

भारत2026 विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में हलचल, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला, हुमायूं कबीर ने धर्मगुरुओं के साथ मिलकर फीता काटा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी