लाइव न्यूज़ :

Ukraine-Russia Crisis: मोदी सरकार से यूक्रेन में फंसे अपने बेटों को वतन वापस लाने की गुहार लगा रही है मां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2022 21:33 IST

देहरादून की चिंतित माताएं रश्मि बिष्ट, प्रीति पोखरियाल और अंजू सिंह, जिनके बच्चे यूक्रेन में फंस गए हैं, सरकार से भारतीय दूतावास के माध्यम से सभी सहायता प्रदान करने का अनुरोध करते हुए उन्हें सुरक्षित वापस लाने की तैयारी की विनती की है।

Open in App

देहरादून:  यूक्रेन संकट को लेकर पूरी दुनिया चिंतित है। वहीं भारत राजनयिक और शांतिपूर्ण तरीके से इस मसले का हल चाहता है। लेकिन भारत के लिए अपने नागरिकों और छात्रों को वतन वापिस लाने की प्राथमिकता है। इस बीच यूक्रेन में रह रहे नागरिकों और छात्रों के परिजनों को भी उनकी चिंता सताने लगी है। छात्रों के घरवालों को अपने बेटे-बेटियों को लेकर चिंता है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में छात्रों की माओं ने भारत सरकार से अपने बेटे-बेटियों को वतन वापिस लाने की गुहार लगाई है।

देहरादून की चिंतित माताएं रश्मि बिष्ट, प्रीति पोखरियाल और अंजू सिंह, जिनके बच्चे यूक्रेन में फंस गए हैं, सरकार से भारतीय दूतावास के माध्यम से सभी सहायता प्रदान करने का अनुरोध करते हुए उन्हें सुरक्षित वापस लाने की तैयारी की विनती की है।

यूक्रेन में फंसी एक मेडिकल छात्रा की मां अंजू सिंह ने मीडिया एजेंसी एएनआई से कहा, मैंने अभी तक अपनी बेटी से कनेक्टिविटी के मुद्दों के कारण बात नहीं की है, उसने साइबर हमले के डर से अपना वाई-फाई बंद कर दिया है। 

इस बीच यूक्रेन की राजधानी कीव में भारतीय दूतावास ने यूक्रेन सरकार से अपने नागरिकों और छात्रों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पत्र लिखा है। वहीं युद्ध की आग में झुलस रहे देश से भारतीय नागरिकों को निकालने में सहायता के लिए, विदेश मंत्रालय की टीमों को हंगरी, पोलैंड, स्लोवाक गणराज्य और रोमानिया में यूक्रेन के साथ भूमि सीमाओं पर भेजा जा रहा है। इसकी जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय ने दी है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादभारतयूक्रेनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?