लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पहुंचे अहमदाबाद, दो दिन की भारत यात्रा, पीएम मोदी से कल मुलाकात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 21, 2022 09:46 IST

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन दो दिन के भारत दौरे के लिए अहमदाबाद पहुंच गए हैं। वे अहमदाबाद के बाद नई दिल्ली पहुंचेंगे जहां पीएम नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात होगी।

Open in App

अहमदाबाद: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन दो दिवसीय भारत यात्रा पर गुरुवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे। वे दो दिन की भारत यात्रा पर हैं। जॉनसन इसके बाद दिल्ली आएंगे। दिल्ली में ब्रिटिश प्रधानमंत्री का 22 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत किया जायेगा। उनका राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर जाने और पुष्पांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम है। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉनसन हैदराबाद हाउस में बैठक करेंगे। 

साथ ही जॉनसन विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मिलेंगे। दोनों देशों के बीच कुछ समझौता ज्ञापन का भी आदान प्रदान किया जा सकता है। दोनों देश भारत-ब्रिटेन के बीच रणनीतिक रक्षा, कूटनीतिक और आर्थिक साझेदारी पर गहन बातचीत करेंगे। समझा जाता है कि इसमें भारत-ब्रिटेन के बीच शुरू हुई मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वार्ता में प्रगति के बारे में भी चर्चा की जा सकती है। 

गांधी आश्रम, अक्षरधाम मंदिर जाएंगे जाएंगे बोरिस जॉनसन

बोरिस जॉनसन अहमदाबाद में गांधी आश्रम का दौरा करेंगे और बाद में गुजरात जैव प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय सहित गांधीनगर में अक्षरधाम मंदिर भी जाएंगे। साथ ही, वडोदरा शहर के पास हलोल में जेसीबी कंपनी के एक संयंत्र का भी दौरा करेंगे।

इससे पहले अहमदाबाद में उनके आगमन पर नृत्य मंडलियों और चार किलोमीटर के मार्ग पर लोगों द्वारा उनका स्वागत किया गया। बोरिस जॉनसन का रोड शो हवाई अड्डे के बाहर से शुरू हुआ और दफनाला और रिवरफ्रंट के रास्ते आश्रम रोड पहुंचा। 

हवाई अड्डा सर्कल से चार किलोमीटर मार्ग तक आश्रम रोड पर पांच सितारा एक होटल तक नियमित अंतराल पर लगभग 40 प्लेटफार्म बनाए गए थे, जहां मंडलियां पारंपरिक भारतीय नृत्य कर रही थीं।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :बोरिस जॉनसननरेंद्र मोदीगुजरातअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?