उज्जैन: कंटेनमेंट क्षेत्र और क्वारंटाइन लोगों पर अब मोबाइल सर्विलांस पुलिस टीम की नजर

By बृजेश परमार | Published: April 19, 2020 11:40 PM2020-04-19T23:40:44+5:302020-04-19T23:40:44+5:30

मध्य प्रदेश के उज्जैन में कंटेनमेंट एरिया की निगरानी हेतु मोबाइल सर्विलांस टीम एवं संदिग्ध हालात वाले व्यक्तियों, जिनको क्वारंटाइन में रखा गया, उनको चेक करने के लिए क्वारंटाइन चेकिंग पार्टी तैयार की गई है।

Ujjain: Mobile surveillance police team now eyeing Containment Area and quarantine people | उज्जैन: कंटेनमेंट क्षेत्र और क्वारंटाइन लोगों पर अब मोबाइल सर्विलांस पुलिस टीम की नजर

इस पार्टी में पुलिस के अलावा नगर निगम के कर्मचारियों को भी रखा गया है।

Highlightsमध्य प्रदेश के उज्जैन में कंटेनमेंट एरिया की निगरानी हेतु मोबाइल सर्विलांस टीम एवं संदिग्ध हालात वाले व्यक्तियों, जिनको क्वारंटाइन में रखा गया, उनको चेक करने के लिए क्वारंटाइन चेकिंग पार्टी तैयार की गई है।एएसपी अमरेंद्र सिंह के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशानुसार मोबाइल कन्टेनमेंट एरिया सर्विलांस टीम उज्जैन के सभी 12 चिन्हित कन्टेनमेंट एरिया में पेट्रोलिंग कर वीडियोग्राफी करेगी व उल्लघंन करने वाले लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में कंटेनमेंट एरिया की निगरानी हेतु मोबाइल सर्विलांस टीम एवं संदिग्ध हालात वाले व्यक्तियों, जिनको क्वारंटाइन में रखा गया, उनको चेक करने के लिए क्वारंटाइन चेकिंग पार्टी तैयार की गई है।

एएसपी अमरेंद्र सिंह के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशानुसार मोबाइल कन्टेनमेंट एरिया सर्विलांस टीम उज्जैन के सभी 12 चिन्हित कन्टेनमेंट एरिया में पेट्रोलिंग कर वीडियोग्राफी करेगी व उल्लघंन करने वाले लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी। 

क्वारंटाइन चेकिंग पार्टी सूची के साथ घर व सेन्टर पर जाकर क्वारंटाइन में रखे गए व्यक्तियों को चैक कर रिपोर्टस देगी तथा आवश्यकतानुसार सहयोग भी किया जाएगा।

इस पार्टी में पुलिस के अलावा नगर निगम के कर्मचारियों को भी रखा गया है। सभी के लिए कॉल साइन एवं सेक्टर निर्धारित किया गया है। 

सर्विलांस टीम और चेकिंग पार्टी समय सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तथा दोपहर 3 बजे से शात 7 बजे तक क्रियाशील रहेगी। सभी को कम्यूनिकेशन के लिए  वायरलेस के मेनपेक सेट दिये गए हैं। एक सूबेदार को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है जो पुलिस कंट्रोल रूम व कोरोना कंट्रोल रूम के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करेगा।

Web Title: Ujjain: Mobile surveillance police team now eyeing Containment Area and quarantine people

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे