लाइव न्यूज़ :

UIDAI के नए नियमः अब दूसरे के आधार कार्ड से नहीं मिलेगी मोबाइल सिम, चेहरे की पहचान जरूरी

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 24, 2018 13:15 IST

UIDAI Face Identification Rule:यूआईडीएआई के नए नियम से अब आधार इस्तेमाल करने के लिए चेहरे की पहचान जरूरी होगा। इस असर नई डुप्टीकेट सिम खरीदने, बैंकिंग कार्यों और पहचान पत्र इत्यादि में देखने को मिलेगा।

Open in App

नई दिल्ली, 24 अगस्तः आधार की सुरक्षा पर उठ रहे सवालों के बीच UIDAI ने एक बड़ा कदम उठाया है। UADAI ने एक नया फीचर लॉन्च किया जिसकी मदद से चेहरा का सत्यापन किया जा सकेगा। एक अधिकारी के मुताबिक ऐसे कई मामले आए जिसमें बुजुर्गों के फिंगर प्रिंट मिट गए और उनका सत्यापन नहीं हो सका। नए फीचर से इस समस्या से निजात मिल सकेगी। नए नियम 15 सितंबर से लागू करने की योजना है।

नए नियम का क्या असर

यूआईडीएआई के नए नियम से अब आधार इस्तेमाल करने के लिए चेहरे की पहचान जरूरी होगा। इस असर नई डुप्टीकेट सिम खरीदने, बैंकिंग कार्यों और पहचान पत्र इत्यादि में देखने को मिलेगा। जब भी कोई व्यक्ति किसी काम के लिए आधार का प्रयोग करेगा तो हरबार उसके चेहरे की पहचान जरूरी होगी।

उठ रहे सवाल

चेहरे के सत्यापन को लेकर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। मसलन हेयस्टाइल बदलने, शेविंग करने की वजह से चेहरे की पहचान पर कोई असर पड़ेगा? UIDAI ने स्पष्ट किया है कि सत्यापन का सिस्टम इतना प्रभावी बनाया गया है कि चेहरे में सामान्य बदलाव की वजह से पहचान पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

गड़बड़ी के बाद उठाया गया कदम

इस साल जून में हैदराबाद के एक मोबाइल सिम कार्ड वितरक ने आधार ब्योरे में गड़बड़ी कर हजारों की संख्या में सिम जारी किए थे। यूआईडीएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय भूषण पांडे ने कहा, ‘लाइव फेस फोटो को ईकेवाईसी फोटो से मिलाने का निर्देश सिर्फ उन्हीं मामलों जरूरी होगा जिनमें सिम जारी करने के लिए आधार का इस्तेमाल किया जा रहा है। दूरसंचार विभाग के निर्देशानुसार यदि सिम आधार के अलावा किसी अन्य तरीके से जारी किया जाता है, तो ये निर्देश लागू नहीं होंगे।’

टॅग्स :यूआईडीएआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतAadhaar Card 2026: अपने आधार के बारे में रखें ए-टू-जेड जानकारी, जानें आधार कार्ड से जुड़ी पूरी गाइडलाइन

कारोबारFinancial Rules 2026: आधार, पैन और डिजिलॉकर के ये 5 नए नियम आज ही चेक करें, वरना रुक सकता है आपका जरूरी काम

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos