लाइव न्यूज़ :

यूजीसी ने ओडिशा के कालाहांडी विश्वविद्यालय को मान्यता प्रदान की

By भाषा | Updated: August 19, 2021 20:16 IST

Open in App

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने ओडिशा के भवानीपटना स्थित कालाहांडी विश्वविद्यालय को मान्यता प्रदान कर दी है और संस्थान को अपनी विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल कर लिया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। ओडिशा सरकार ने पिछले साल जुलाई में कालाहांडी जिले के सरकारी कॉलेज (स्वायत्त), भवानीपटना को राज्य विश्वविद्यालय के रूप में अधिसूचित किया था। अधिकारी ने बताया कि संस्थान के रजिस्ट्रार को लिखे पत्र में यूजीसी ने बुधवार को कहा कि 1960 में शुरू हुए इस कॉलेज को एक सितंबर, 2020 से ओडिशा विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत कालाहांडी विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित किया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को घोषणा की थी कि यूजीसी अधिनियम 1956 के तहत संस्थान को विश्वविद्यालय के रूप में मान्यता दी गई है। अधिकारी ने कहा, '' विश्वविद्यालय का नाम यूजीसी अधिनियम की धारा 2(एफ) के तहत स्थापित विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFake Universities List in India: यूजीसी ने जारी की 'फर्जी यूनिवर्सिटी' की लिस्ट, दिल्ली 12 इंस्टीट्यूट के साथ सबसे ऊपर

भारतUGC विवाद के बीच बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कहा- "कोई भेदभाव नहीं होगा"

भारतUGC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, जाति आधारित भेदभाव का आरोप

भारतBareilly City Magistrate Suspended: अलंकार अग्निहोत्री को इस्तीफा देने के बाद किया गया निलंबित, जांच के घेरे में आया सरकारी अधिकारी

भारतबिहार में सरकार के गठन होते ही प्रदेश भाजपा में शुरू हो गई नए अध्यक्ष की तलाश, विनोद तावडे और धर्मेंद्र प्रधान को सौंपी गई जिम्मेवारी!

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?