लाइव न्यूज़ :

यूजीसी ऑनलाइन शिक्षण ट्रेनिंग का बना रहा मॉडल, विश्वविद्यालय कॉलेजों में 30-40 फीसदी टीचिंग होगी ऑनलाइन

By एसके गुप्ता | Updated: June 1, 2020 19:46 IST

यूजीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने लोकमत से बातचीत में कहा कि यूजीसी के नए दिशानिर्देशों के अनुसार 60-70 फीसदी क्लासरूम टीचिंग होगी और 30-40 फीसदी ऑनलाइन शिक्षण होगा।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने यूजीसी को इसे लेकर यह निर्देश दिया था कि वह शिक्षकों के लिए ऑनलाइन शिक्षण ट्रेनिंग मॉडल तैयार करे।यूजीसी की ओर से एक ऑनलाइन लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया जा रहा है, जिसे बहुत जल्द शिक्षकों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

नई दिल्लीः कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए ऑनलाइन टीचिंग ट्रेनिंग का मॉडल तैयार कर रहा है।

इससे देश के उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को ऑनलाइन टीचिंग के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। यूजीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने लोकमत से बातचीत में कहा कि यूजीसी के नए दिशानिर्देशों के अनुसार 60-70 फीसदी क्लासरूम टीचिंग होगी और 30-40 फीसदी ऑनलाइन शिक्षण होगा।

 ऐसे में सभी शिक्षकों को ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित करना जरूरी है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने यूजीसी को इसे लेकर यह निर्देश दिया था कि वह शिक्षकों के लिए ऑनलाइन शिक्षण ट्रेनिंग मॉडल तैयार करे।

यूजीसी की ओर से एक ऑनलाइन लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया जा रहा है, जिसे बहुत जल्द शिक्षकों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सरकार पहले से ही शिक्षकों के लिए विभिन्न योजनाओं जैसे निष्ठा और पंडित मदन मोहन मालवीय नेशनल मिशन ऑन टीचर्स एंड टीचिंग (पीएमएमएमएनएमटीटी) के लिए प्रशिक्षण का आयोजन करता रहा है।

लेकिन कोरोना संकट काल के लिए ट्रेनिंग मॉडल में बदलाव जरूरी है। क्योंकि उच्च शिक्षण संस्थानों में अभी भी किताबों और नोट्स से पढाई करने का प्रचलन है। हालांकि सरकार ने नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी में सभी किताबें उपलब्ध कराई हैं। लेकिन शिक्षक किस तरह से इसका उपयोग करें और छात्रों को समझाएं और किस तरह से ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन करें?

इस दिशा में प्रशिक्षित करना जरूरी है। नए मॉडल में यूजीसी ई-लर्निंग के भविष्य को मजबूत करने के लिए और अधिक प्रयासों और संसाधनों को शामिल कर रहा है। भारत में शिक्षकों और छात्रों के लिए इसे और अधिक प्रभावशाली और उम्मीद से अधिक रचनात्मक बनाने के लिए काम किया जा रहा है।

टॅग्स :दिल्लीकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोनारमेश पोखरियाल निशंकनरेंद्र मोदीयूजीसी नेट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील