लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे खेमे का शिंदे सरकार पर तंज- 'महाराष्ट्र में अवैध तरीके से परीक्षा उत्तीर्ण करने का चलन शुरू हो गया है'

By भाषा | Updated: March 8, 2023 17:55 IST

उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना ने पूछा है कि ‘असल दोषियों’ से पूछताछ कब होगी। ‘सामना’ ने लिखा, "जब अक्षम सरकार हो, गैर-गंभीर शिक्षा मंत्री हों और लचर प्रशासन हो तो राज्य में प्रश्नपत्र लीक तो होंगे ही।"

Open in App
ठळक मुद्देठाकरे गुट का शिंदे सरकार पर निशानापरीक्षा के प्रश्नपत्र कथित रूप से लीक होने के मामले में तंज कसासामना में लिखा- राज्य में अवैध तरीके से परीक्षाएं उत्तीर्ण करने का नया चलन शुरू हो गया है

मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने उच्च माध्यमिक विद्यालय (एचएससी) परीक्षा के प्रश्नपत्र कथित रूप से लीक होने के मामले में बुधवार को महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि राज्य में अवैध तरीके से परीक्षाएं उत्तीर्ण करने का नया चलन शुरू हो गया है। शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र ‘सामना’ में एक संपादकीय में लिखा गया है कि न्यायपालिका से लेकर निर्वाचन आयोग तक सभी परिणाम लीक हो गये हैं।

सामना में लिखे गए इस लेख का परोक्ष इशारा ‘शिवसेना’ नाम और ‘धनुष बाण’ चुनाव चिह्न मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले प्रतिद्वंद्वी खेमे को आवंटित करने के निर्वाचन आयोग के फैसले की ओर था। इसमें लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ नेताओं की डिग्रियों को लेकर सवाल उठे हैं। लेख में  शिंदे सरकार पर निशाना साधते हुए कहा गया, "राज्य में नयी सरकार आने के बाद से, अवैध तरीके से परीक्षाएं उत्तीर्ण करने का चलन शुरू हो गया है।"

उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली  शिवसेना ने पूछा है कि ‘असल दोषियों’ से पूछताछ कब होगी। ‘सामना’ ने लिखा, "जब अक्षम सरकार हो, गैर-गंभीर शिक्षा मंत्री हों और लचर प्रशासन हो तो राज्य में प्रश्नपत्र लीक तो होंगे ही।" गौरतलब है कि पिछले सप्ताह एचएससी का गणित का प्रश्नपत्र लीक होने और इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर आने के बाद बुलढाना जिले में पुलिस ने एक मामला दर्ज किया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी थी।

इस मामले में तीन छात्रों सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। दादर के डॉ.एंटोनियो डिसिल्वा हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज में एक छात्र के मोबाइल फोन से प्रश्न पत्र का एक हिस्सा बरामद किया गया था। मुंबई पुलिस के अनुसार इस पेपर लीक मामले को क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है। क्राइम ब्रांच की टीम कई व्हाट्सएप नंबरों की डिटेल निकालनी में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेएकनाथ शिंदेचुनाव आयोगशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो