लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे के शपथ समारोह में शामिल होंगी सोनिया गांधी, DMK प्रमुख स्टालिन सहित कई मुख्यमंत्रियों को भेजा गया न्योता

By स्वाति सिंह | Updated: November 27, 2019 16:24 IST

शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र विकास आघाड़ी के नेता उद्धव ठाकरे बृहस्पतिवार शाम महाराष्ट्र के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। ठाकरे के शपथ समारोह में सोनिया गांधी को आमंत्रित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह मध्य मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में आयोजित किया जा रहा है।शपथ ग्रहण समारोह के लिए सोनिया गांधी को आमंत्रित किया है।

शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र विकास आघाड़ी के नेता उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह मध्य मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में आयोजित किया जा रहा है। शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमने कल उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह के लिए सोनिया गांधी को आमंत्रित किया है। कांग्रेस नेता विजय नामदेवराव वाडेत्तीवार ने कहा कि कल शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभी कांग्रेस मुख्यमंत्रियों सहित एमके स्टालिन, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल को भी आमंत्रित किया गया है।

बता दें कि ठाकरे बृहस्पतिवार शाम महाराष्ट्र के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के महाराष्ट्र विकास आघाड़ी (एमवीए) के नेता उद्धव ठाकरे परिवार से मुख्यमंत्री बनने वाले पहले सदस्य होंगे। शिवसैनिकों का शिवाजी पार्क से भावनात्मक जुड़ाव रहा है, जहां पार्टी के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे दशहरा रैली को संबोधित किया करते थे। 

बाल ठाकरे के पुत्र उद्धव ने भी इस परंपरा को बकरार रखा। बाल ठाकरे का अंतिम संस्कार भी शिवाजी पार्क के एक कोने में किया गया था, जिसे शिवसैनिक "शिवतीर्थ" कहते हैं। शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न पार्टियों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। अधिकारी ने कहा कि संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) विनय चौबे समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को समारोह स्थल पर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। शिवाजी पार्क पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "कार्यक्रम में हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है, लिहाजा समारोह स्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किये जाएंगे।"  अधिकारी ने कहा कि सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया जाएगा। साथ ही भीड़ पर नजर रखने के लिये ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने आगंतुकों और वीवीआईपी मेहमानों के वाहनों की पार्किंग जैसे मुद्दों पर भी यातायात प्रबंधन के साथ चर्चा की। इसी से संबंधित एक घटनाक्रम में बंबई उच्च न्यायालय ने शिवाजी पार्क में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बुधवार को सुरक्षा संबंधी चिंता जताई और कहा कि सार्वजनिक मैदानों पर इस किस्म के कार्यक्रमों को आयोजित करने का यह नियमित सिलसिला नहीं होना चाहिए। उच्च न्यायालय ने एक एनजीओ की याचिका पर वर्ष 2010 में इस क्षेत्र को ‘साइलेंस जोन’ घोषित कर दिया था।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसमुंबईशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?