लाइव न्यूज़ :

संजय राउत की गिरफ्तारी के बाद उद्धव ठाकरे ने की शिवसेना नेता की मां और पत्नी से मुलाकात

By मेघना सचदेवा | Updated: August 1, 2022 15:55 IST

पात्रा चॉल केस को लेकर रविवार को शिवसेना सांसद संजय राउत की गिरफ्तारी हुई है। वहीं सोमवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संजय राउत की मां से मुलाकात की है। बता दें कि संजय राउत उद्धव ठाकरे के करीबी कहे जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत को पूछताछ के लिए कई बार समन भेजा गया लेकिन उन्होंने समन को नजरअंदाज किया।जानकारी के मुताबिक इडी ने कई घंटो संजय राउत से पूछताछ की और छापेमारी की।1034 करोड़ के घोटाले के आरोप होने के साथ ही इस पूरे मामले से संजय राउत का कनेक्शन बताया जा रहा है।

मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पात्रा चॉल स्कैम को लेकर चली लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सोमवार को मुंबई के भांडुप में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शिवसेना सांसद के घर पंहुचे। उद्धव ठाकरे ने वहां पंहुच कर संजय राउत की मां, और पत्नी वर्षा राउत से मुलाकात की है। उद्धव ठाकरे ने राउत की गिरफ्तारी के बाद उनके परिवार के तमाम लोगों से मुलाकात की है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आई हैं। बता दें कि उद्धव ठाकरे के सबसे करीबी लोगों में संजय राउत का नाम शामिल है। 

गिरफ्तारी से पहले मां से मिले थे राउत

रविवार को जब राउत की गिरफ्तारी हुई थी उस वक्त वो अपनी मां से मिले थे। उन्होंने अपनी मां के पैर छुए और गले लगाया जिसके बाद उन्हे ईडी के अधिकारी अपने साथ ले गए। वहीं दर्जनों शिवसेना कार्यकर्ताओं ने संजय राउत के घर के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। जानकारी के मुताबिक इडी ने कई घंटो संजय राउत से पूछताछ की और छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान संजय राउत के घर से कैश भी बरामद हुआ है। जिसके बारे में राउत कुछ बता नहीं पाए। हालांकि संजय राउत ने एक बयान में कहा कि वो इस स्कैम का हिस्सा नहीं हैं और वो किसी के आगे नहीं झुकेंगे। 

15 साल पुराना पात्रा चॉल घोटाले का मामला

पात्रा चॉल घोटाले को लेकर संजय राउत पिछले काफी वक्त से ईडी की रडार पर थे। उन्हें पूछताछ के लिए कई बार समन भी भेजा गया लेकिन उन्होंने समन को नजरअंदाज किया और ईडी के सामने पेश नहीं हुए। रविवार को ईडी ने संजय राउत के घर छापा मारा है। पात्रा चॉल का मामला लगभग 15 साल पुराना 2007 का है। ये चॉल मुंबई के गोरेगांव में बनी है। यह महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवेलपमेंट अथॉरिटी की जमीन है। 1034 करोड़ के घोटाले के आरोप होने के साथ ही इस पूरे मामले से संजय राउत का कनेक्शन बताया जा रहा है। इतना ही नहींं संजय राउत की पत्नी का नाम भी इस घोटाले के कनेक्शन में सामने आया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईसंजय राउतउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर