लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे बोले-महाराष्ट्र में गतिरोध के लिए फड़नवीस जिम्मेदार, किसी को मुगालता ना हो कि वह CM पद का अमरपट्टा पहनकर आया है

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 1, 2019 08:02 IST

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने फोन पर उद्धव ठाकरे से सरकार गठन में आ रहे गतिरोध को दूर करने के संबंध में चर्चा की.

Open in App
ठळक मुद्दे भाजपा आलाकमान ने स्पष्ट किया है कि वह राज्य में युति से ही सरकार बनाना चाहती हैअमित शाह के साथ हुई चर्चा के अनुसार यदि हमें सत्ता में भागीदारी मिल जाए तो हम स्थिर सरकार देंगे-उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र में सरकार गठन में हो रही देरी के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को जिम्मेदार करार देते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कहा कि सीएम को दीपावली के दिन यह नहीं कहना चाहिए था कि सत्ता में भागीदारी के लिए 50-50 के फार्मूले का आश्वासन नहीं दिया गया था.

उद्धव ने कहा कि इसी वजह से दोनों भाजपा-शिवसेना के बीच बातचीत नहीं हो पा रही है. उन्होंने यह भी साफ किया कि भाजपा की ओर से उन्हें कोई प्रस्ताव नहीं मिला है. यहां पार्टी के विधायकों को संबोधित करते हुए उद्धव ने फड़नवीस पर तंज कसते हुए कहा, ''किसी को इस बात का मुगालता नहीं होना चाहिए कि वह मुख्यमंत्री पद का 'अमरपट्टा' पहनकर आया है. हम सहयोगी दल को सहयोगी दल ही मानते हैं, शत्रु दल नहीं!

अमित शाह के साथ हुई चर्चा के अनुसार यदि हमें सत्ता में भागीदारी मिल जाए तो हम स्थिर सरकार देंगे.''

सीएम-उद्धव के बीच हुई चर्चा बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने फोन पर उद्धव ठाकरे से सरकार गठन में आ रहे गतिरोध को दूर करने के संबंध में चर्चा की. जोशी ने बताया कि शिवसेना की बैठक में ठाकरे ने कहा कि दोनों दलों के बीच जो कुछ तय हुआ है, उसके मुताबिक ही शिवसेना को हिस्सेदारी मिलेगी. 

महाराष्ट्र में युक्ति से नहीं युति से सरकार बनाना चाहता है भाजपा आलाकमान

महाराष्ट्र में सरकार गठन में चल रही रस्साकशी के बीच भाजपा आलाकमान ने स्पष्ट किया है कि वह राज्य में युति से ही सरकार बनाना चाहती है. उसका मकसद वहां पर युक्ति से सरकार बनाने का नहीं है. यही वजह है कि वह शिवसेना के साथ लगातार संपर्क में है और उनसे अनुरोध कर रहे हैं कि वह विचारधारा से अलग जाने को लेकर विचार न करें.

हालांकि एक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी ने कहा कि राजनीति में अंतिम निर्णय लेने का भी एक वक्त आता है. अगर ऐसी कोई स्थिति आती है तो उस समय हम समान विचारधारा वाले विधायकों से संपर्क कर आगे की रणनीति पर भी विचार कर सकते हैं. ऐसा करने से पहले भी शिवसेना के साथ एक बार अंतिम दौर की वार्ता की जाएगी.

टॅग्स :उद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसशिव सेनामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो