लाइव न्यूज़ :

UC सर्वे: सांसों में जहर के डर से 67% दिल्लीवासी शहर छोड़ने को तैयार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2019 13:23 IST

दिल्ली में दिवाली के बाद से ही वायु प्रदूषण बेहद गंभीर स्तर पर पहुंच चुका है. कुछ लोगों का कहना था कि उन्होंने ट्रांसफर के लिए अर्जी भी डाल दी है.

Open in App
ठळक मुद्दे6 हजार से ज्यादा दिल्ली वासियों ने लिया सर्वे में हिस्साप्रदूषण का स्तर खतरनाक होने के बाद विकल्प तलाश रहे हैं लोग

प्रदूषण का खराब स्तर देखते हुए दिल्ली को लोग अब रहने के लिए अलग स्थान का विकल्प तलाश रहे हैं. इस बात का खुलासा यूसी ब्राउजर के सर्वेक्षण में हुआ है. यूसी ने अपने यूजर्स से इस संदर्भ में सवाल पूछा था जिसमें 67% लोगों ने कहा है कि वे प्रदूषण से परेशान होकर शहर छोड़ना चाहते हैं. 

जबकि, 33 प्रतिशत लोग अभी भी दिल्ली छोड़कर जाने तो तैयार नहीं हैं. यूसी के ऑनलाइन सर्वे में दिल्ली के निवासियों ने ही हिस्सा लिया था. इस सर्वे में कुल 16416 दिल्लीवासियों ने वोट दिया जिसमें से 11 हजार ने दिल्ली छोड़ने की मंशा की बात स्वीकारी.

ज्यादातर यूजर्स का कहना था कि उन्होंने विकल्प तलाशना शुरू कर दिया है और शायद ही अगले साल वे फिर से इस त्रासदी को देखने के लिए दिल्ली में मौजूद होंगे. कुछ लोगों का कहना था कि उन्होंने ट्रांसफर के लिए अर्जी भी डाल दी है.

इसके साथ ही 5 हजार 415 लोगों का कहना था कि वे दिल्ली छोड़कर नहीं जाना चाहते हैं. इस सर्वे में सिर्फ यूसी ब्राउजर के यूजर्स ने हिस्सा लिया था. इसके साथ ही जो लोग छोड़कर नहीं जाना चाहते उन्होंने कमेंट भी किए हैं उनका कहना है कि रोजी-रोटी के चलते वे दिल्ली छोड़ नहीं सकते।

एक यूजर ने कहा कि वह अपने गांव से शहर में पैसे कमाने के लिए आया था और वापस जाकर वह बेरोजगार ही हो जाएगा. अगर कहीं अच्छा रोजकार का अवसर मिले तो वह जरूर सोच सकता है कि प्रदूषण से दूर निकला जाए. गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर भारी प्रदूषण की मार सह रहा है.

टॅग्स :दिल्ली प्रदूषणवायु प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यधुआं ही नहीं, मौसम भी बढ़ा रहा हवा में जहर

क्रिकेटNED vs NAM: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वर्ल्डकप मैच के दौरान भारी स्मॉग पर नेटिज़न्स की प्रतिक्रिया, कहा- 'कुछ नहीं दिख रहा है'

स्वास्थ्यदिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषणः वाहनों से होने वाला प्रदूषण सबसे अधिक जिम्मेदार, 13 उपायों को लागू करने की सिफारिश

स्वास्थ्यस्वच्छ हवा का संकट और दुनिया का वित्तीय मकड़जाल?, सबसे भारी बोझ भारत को उठाना पड़ रहा...

भारतDelhi Fog: दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण परिचालन बाधित; 118 उड़ानें रद्द, 16 का मार्ग बदला गया

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां