लाइव न्यूज़ :

जांबिया के दो नागरिक हेरोइन की तस्करी के आरोप में दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 7, 2021 13:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली,सात जुलाई राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे से जांबिया के दो नागरिकों को हेरोइन की तस्करी करने के आरोप में सीमा शुल्क अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। हेरोइन की कीमत 7.36 करोड़ रुपये आकी गई है।

एक आधिकारिक बयान में बुधवार यह जानकारी दी गई। ये लोग जोहानिसबर्ग से यहां पहुंचे थे और इन्हें 27 जून को गिरफ्तार किया गया। बयान में कहा गया,‘‘ नयी दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में उनके पेट का एक्सरे किया गया, जिसमें कैप्सूल नुमा कोई चीज पेट में होने की बात सामने आई। इसके बाद उनके पेट से कुल 106 कैप्सूल बरामद किए गए, जिनमें 1.05 किलोग्राम हल्के पीला रंग का पदार्थ छिपा कर रखा गया था।’’

सीमा शुल्क विभाग ने एक बयान में कहा कि पदार्थ की जांच होने पर इसमें प्रथम दृष्टया हेरोइन होने की बात सामने आई। इसमें कहा गया कि यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया और ‘‘बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 7.36 करोड़ रुपये आकी गई है।

गौरतलब है कि सीमा शुल्क अधिकारियों ने पिछले छह महीनों में देश में तस्करी करके लाई गई 600 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की हेरोइन आईजीआई हवाई अड्डे से पकड़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम