लाइव न्यूज़ :

बिहार के गोपालगंज जिले में कोल्ड ड्रिंक पीने से दो युवकों ने कर दी खून की उल्टी, स्थिति हुई गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: April 19, 2022 17:40 IST

दोनों लड़के चेन्नई से कमाकर ट्रेन से शेर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। भीषण गर्मी के कारण कोल्ड ड्रिंक खरीदकर पी थी। इसके बाद उन दोनों ने खून की उल्टी करनी शुरू कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों को गंभीर हालत को देख सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गयापुलिस कोल्ड ड्रिंक बेचने वाले दुकानदार से कर रही है पूछताछ

पटना: बिहार के गोपालगंज जिले में कोल्ड ड्रिंक पीने से दो लड़कों की तबीयत बिगड़ गई और खून की उल्टी होने लगी। दोनों लड़के चेन्नई से कमाकर ट्रेन से शेर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। भीषण गर्मी के कारण कोल्ड ड्रिंक खरीदकर पी थी। इसके बाद उन दोनों ने खून की उल्टी करनी शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित दोनों युवकों की गंभीर हालत को देख सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहां डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है। उधर, सिधवलिया थाने की पुलिस कोल्ड ड्रिंक बेचने वाले दुकानदार को थाना लाकर पूछताछ कर रही है। 

बताया जाता है कि बरौली थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव के रहने वाले शैलेंद्र कुमार महतो और रमेश महतो दोनों चेन्नई में काम करते थे। यह दोनों चेन्नई में रहकर स्टील फैक्ट्री में काम करते हैं। सोमवार को ही दोनों गोपालगंज वापस लौटे थे और देर शाम सिधवलिया बाजार में रुक कर एक मिठाई की दुकान पर इन्होंने कोल्ड ड्रिंक्स खरीदी। 

उन्होंने आधा लीटर की बोतल ली और एक के बाद एक दोनों ने पी। लेकिन कोल्ड ड्रिंक पीने के साथ ही इनकी तबीयत बिगड़ गई। दोनों को खून की उल्टियां होने लगी। थोड़ी देर बाद ही दोनों जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास के लोग देखकर हैरत में पड़ गए। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

बताया जाता है कि पुलिस ने बेचने वाले दुकानदार को हिरासत में लिया है और बोतल भी जब्त कर ली है। दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक के इन दोनों को कोल्ड ड्रिंक पीने की वजह से इंफेक्शन हो गया है। इसके कई कारण हो सकते हैं। 

एक तो गर्मी के बाद ठंडी कोल्ड ड्रिंक्स और दूसरी कोल्ड ड्रिंक से ज्यादा पुराने होने की वजह से भी खतरा हो सकता है। अक्सर कोल्ड ड्रिंक्स बेचने वाले इसे दुकान के बाहर धूप में रख देते हैं और फिर बाद में ठंडा कर बेचते हैं, यह वजह भी इंफेक्शन को जन्म देती है।

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए