लाइव न्यूज़ :

क्रूर बगदादी के मारे जाने से नदिया की दो महिलाएं खुश, इनके पति को ISIS ने 38 अन्य लोगों के साथ मारा डाला था

By भाषा | Updated: October 28, 2019 20:01 IST

इन दोनों महिलाओं के पति उन 39 भारतीयों में शामिल हैं जिनका जून 2014 में आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने अपहरण कर लिया था और इराक के बासूद में उनकी हत्या कर दी थी। चार साल के बाद 2018 में मारे गए इन लोगों की कब्र मोसुल में बरामद की गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देसमय ने महिलाओं के मन में आतंकवादी संगठन आईएस के प्रति नफरत को कम नहीं किया है।दो में से एक महिला ने बताया कि आतंकवादियों के शिविरों के ध्वस्त होने से वह खुश है।

सीरिया में अमेरिका के गुप्त हवाई हमले में आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के कुख्यात सरगना अबु बकर अल बगदादी के मारे जाने की खबर के बाद पश्चिम बंगाल के नदिया जिले की दो विधवा महिलाएं खुश हैं।

इन दोनों महिलाओं के पति उन 39 भारतीयों में शामिल हैं जिनका जून 2014 में आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने अपहरण कर लिया था और इराक के बासूद में उनकी हत्या कर दी थी। चार साल के बाद 2018 में मारे गए इन लोगों की कब्र मोसुल में बरामद की गयी थी।

हालांकि, समय ने महिलाओं के मन में आतंकवादी संगठन आईएस के प्रति नफरत को कम नहीं किया है। दो में से एक महिला ने बताया कि आतंकवादियों के शिविरों के ध्वस्त होने से वह खुश है। बगदादी को पहले ही और अधिक क्रूरता से मारा जाना चाहिए था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को इस्लामिक स्टेट के फरार सरगना और दुनिया के नंबर एक आतंकवादी बगदादी के मरने की घोषणा की थी। इराक में मारे गए नदिया जिले के तेहत्ता निवासी खोकों सिकदर की विधवा नमिता सिकदर ने कहा, ‘‘मुझे टीवी से पता चला कि बगदादी मारा गया है। मैं बहुत खुश हूं। मेरे पति को 38 अन्य लोगों के साथ मारा गया था और इसके पीछे आईएस का हाथ था।

उनलोगों (आईएस) ने हजारों निर्दोष लोगों को मार गिराया। मुझे इस बात की खुशी है कि आतंकवादियों का शिविर पूरी दुनिया में ध्वस्त किया जा रहा है। इससे भविष्य में कई लोगों की जान बचेगी।’’ बासूद में मारे गए छपरा निवासी इलेक्ट्रिशियन समर टीकादार की विधवा दीपाली टीकादार को बगदादी के मारे जाने की जानकारी नहीं थी और इस संवाददाता से उन्हें इसकी जानकारी मिली है।

उन्होंने कहा, ‘‘उसे (बगदादी को) बहुत पहले ही मारा जाना चाहिये था। अगर यह पहले हुआ होता तो इससे बहुत से लोगों की जान बच सकती थी।’’ पति के हत्यारों के खिलाफ गुस्सा प्रकट करते हुए दीपाली ने कहा, ‘‘बगदादी को और क्रूर तरीके से मारा जाना चाहिए था क्योंकि उसने बड़े पैमाने पर लोगों की हत्या की है।’’ मोसुल में बरामद कब्र से निकले शव के हिस्से की डीएनए जांच से पता चला था कि दो लोग नदिया के हैं। 

टॅग्स :आईएसआईएसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपपश्चिम बंगालइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम