लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में ब्रिटेन से आए दो यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: December 22, 2020 15:48 IST

Open in App

कोलकाता, 22 दिसम्बर कोलकाता में ब्रिटेन से आए दो यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 222 यात्रियों को लेकर एक विमान ब्रिटेन से रविवार रात नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचा था।

पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ 25 यात्रियों के पास कोविड रिपोर्ट नहीं थी। इसलिए उन्हें करीबी पृथक केन्द्र में ले जाया गया और वहां उनकी कोरोना वायरस की जांच की गई। इनमें से दो यात्री संक्रमित पाए गए हैं।’’

कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के अनुसार भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को सात दिन के पृथकवास में रहना होता है।

उन्होंने बताया कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और संबंधित एयरलाइन की मदद से स्वास्थ्य विभाग इन दोनों संक्रमित यात्रियों के पास बैठे लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहा है और उनसे दो सप्ताह तक घर में पृथक रहने को कहा जा रहा है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ हवाईअड्डा पहुंचने के बाद कोविड-19 की जांच में जिन लोगों के संक्रमित ना होने की पुष्टि हुई है, उनसे भी संक्रमण का कोई भी लक्षण दिखने पर तत्काल राज्य के स्वास्थ्य विभाग को सूचित करने को कहा गया है।’’

नागर विमानन मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि कोरोना वायरस का नया प्रकार (स्ट्रेन) सामने आने के मद्देनजर 23 से 31 दिसम्बर तक ब्रिटेन से भारत आने-जाने वाली उड़ानें स्थगित रहेंगी।

उसने कहा था कि मंगलवार तक ब्रिटेन की उड़ानों से आने वाले सभी यात्रियों की हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद कोविड-19 जांच अनिवार्य होगी।

कोरोना वायरस के नए प्रकार (स्ट्रेन) के बारे में पूछे जाने पर राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमें बस इतना पता है कि कोविड-19 का नया ‘स्टेन’ अधिक संक्रामक है। इस पर बात करने के लिए हमें इससे संक्रमित लोगों की ‘क्लीनिकल टेस्ट’ की विस्तृत रिपोर्ट की जरूरत होगी।’’

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, पश्चिम बंगाल में सोमवार तक कोविड-19 के 5,38,343 मामले सामने आए और राज्य में वायरस से 9,401 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो