लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मार गिराए दो आतंकी 

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 2, 2018 15:53 IST

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी शेश पौल वैद के ट्वीट कर बताया, 'कुछ समय पहले आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने दो आतंकी मार गिराए हैं।' 

Open in App

श्रीनगर, 02 अगस्तः जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, उन्होंने आतंकवादियों के साथ जारी मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। इसकी जानकारी जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने ट्वीट कर दी है। बताया जा रहा है दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई है।  

सूबे के डीजीपी शेश पौल वैद के ट्वीट कर बताया, 'कुछ समय पहले आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने दो आतंकी मार गिराए हैं।' इससे पहले पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने रविवार को एक सीआरपीएफ जवान की उसके घर में घुस कर गोली मारकर हत्या कर दी थी। सीआरपीएफ जवान का नाम नासिर अहमद राथर था। वह कांस्टेबल के पद पर तैनात था। बताया गया था कि राथर गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका था। 

इसके अलावा आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के त्राल में शुक्रवार रात राज्य पुलिस के एक एसपीओ को अगवा कर लिया था। अगवा किए गए एसपीओ का नाम शकील अहमद था। उसे शुक्रवार की देर रात गए स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियों ने छन्न कितर त्राल से अगवा किया था, जिसके बाद उसकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।

आपको बता दें,  कश्मीर घाटी में इस साल आतंकवाद संबंधी और पथराव की घटनाओं में 20 पुलिसकर्मियों समेत 41 सुरक्षाकर्मियों की जान गई, जबकि 907 अन्य जख्मी हो गए। आतंकवाद संबंधी घटनाओं में इस साल के शुरूआती छह माह में 17 सैन्यकर्मी, 20 पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ के दो कर्मियों समेत 39 सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई है जबकि 96 अन्य जख्मी हुए हैं।

आतंकवाद संबंधी घटनाओं में 28 सैन्यकर्मी, सीआरपीएफ के 31 कर्मी और 37 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इसी दौरान, पथराव की घटनाओं में सीआरपीएफ के दो कर्मियों की मौत हो गई जबकि 811 अन्य जख्मी हो गए। घाटी में पथराव की 734 घटनाओं में 592 पुलिसकर्मी, सीआरपीएफ के 219 कर्मी घायल हुए हैं।  आतंकवाद और पथराव की घटनाओं में 32 आम लोगों की मौत हुई है और 117 अन्य जख्मी हुए हैं।

टॅग्स :एनकाउंटरजम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर