लाइव न्यूज़ :

शोपियां में दो आतंकी ढेर, सेना का एक जवान शहीद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 28, 2021 10:01 IST

आतंकियों की गोलाबारी से में एक जवान शहीद हो गया जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है। घायल जवान को तत्काल एयरलिफ्ट कर श्रीनगर स्थित सेना के बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां घायल जवान का इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देइस बीच कुछ और आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों का अभियान जारी है।जनवरी 2021 से अब तक हुई दस मुठभेड़ों में 20 आतंकी मारे गए हैं।

जम्‍मू: जम्मू कश्मीर के शोपियां में देर रात को एक भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। इस दौरान एक सैन्यकर्मी शहीद व दो अन्य जख्मी हो गए। मारे गए आतंकियों के कुछ और साथियों के घेराबंदी में फंसे होने की संभावना के मद्देनजर सुरक्षाबलों ने मुठभेड़स्थल को चारों तरफ से घेरकर तलाशी अभियान जारी रखा हुआ था।

मुठभेड़ में शहीद सैन्यकर्मी 34 आरआर के पिंकू कुमार हैं। अन्य दो घायल जवानों की हालत गंभीर, लेकिन स्थिर बताई जाती है। बीते 36 घंटों में वादी मे शहीद होने वाले पिंकू कुमार तीसरे सुरक्षाकर्मी हैं। इससे पूर्व वीरवार की शाम को लावेपोरा में आतंकी हमले में दो सीआरपीफ कर्मी शहीद हुए थे।

इस बीच आतंकियों की गोलाबारी से में एक जवान शहीद हो गया जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है। घायल जवान को तत्काल एयरलिफ्ट कर श्रीनगर स्थित सेना के बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां घायल जवान का इलाज चल रहा है। इस बीच कुछ और आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलाबारी हो रही है। 

जनवरी 2021 से अब तक हुई दस मुठभेड़ों में 20 आतंकी मारे गए हैं। इन मुठभेड़ों में 9 दक्षिण तथा एक उत्तरी कश्मीर में हुई है। मारे गए आतंकियों में 10 सिर्फ शोपियां में मारे गए हैं। रावलपोरा में 15 मार्च को तीन दिन तक चली मुठभेड़ में लश्कर सरगना सज्जाद अफगानी मारा गया था। उसके पास से भी एक अमेरिकी एम 4 राइफल और 36 चीन निर्मित स्टील की गोलियां मिली थीं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए