लाइव न्यूज़ :

नोएडाः कोर्ट ने गिरफ्तार दोनों आतंकियों को पांच दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा

By भाषा | Updated: July 25, 2018 01:32 IST

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय पाल ने बताया कि इन दोनों आतंकियों को पश्चिम बंगाल पुलिस व यूपी एटीएस ने आज एक संयुक्त अभियान के तहत गौतम बुद्ध नगर के थाना सूरजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। 

Open in App

नोएडा, 25 जुलाईः पश्चिम बंगाल एसटीएफ व उत्तर प्रदेश एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए जमात-उल-मुजाहिदीन के दो सदस्यों रूबेल अहमद उर्फ मनीर उल इस्लाम व मुशर्रफ हुसैन उर्फ मुसा बांग्लादेश को जनपद गौतम बुद्ध नगर के न्यायालय में आज दोपहर पेश किया गया। न्यायालय ने उन्हें पश्चिम बंगाल पुलिस को 5 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर सौंपा है। पश्चिम बंगाल पुलिस दोनों आतंकवादियों को गौतम बुद्ध नगर से लेकर पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय पाल ने बताया कि इन दोनों आतंकियों को पश्चिम बंगाल पुलिस व यूपी एटीएस ने आज एक संयुक्त अभियान के तहत गौतम बुद्ध नगर के थाना सूरजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। 

उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ पश्चिम बंगाल में विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आतंकियों से यूपी एटीएस, गुप्तचर एजेंसियों व नोएडा पुलिस ने गहनता से पूछताछ की है। पूछताछ के दौरान इनसे कई अहम जानकारियां प्राप्त हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला है कि यह दोनों आतंकी गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर में रहकर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में थे।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :आतंकवादीउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप